सर्दियों में त्वचा हो जाती है रूखी और बेजान, जानें कैसा होना चाहिए आपका Winter Skin Care Routine?
सर्दियों में त्वचा हो जाती है रूखी और बेजान, जानें कैसा होना चाहिए आपका Winter Skin Care Routine?
सर्दियों में स्किन बहुत जल्दी ड्राई और डल हो जाती है इसलिए इस मौसम में हमे अपनी स्किन का ख़ास ख्याल रखना चाहिए। ठंड में अपनी स्किन का ख्याल रखना इतना भी मुश्किल नहीं होता है। अपनी त्वचा का ध्यान रखने के लिए कुछ स्किन केयर टिप्स स्टेप्स फॉलो करने होंगे। तो चलिए जान लीजिए कैसा होना चाहिए आपका विंटर स्किन केयर?
Published : Oct 29, 2025 02:25 pm IST, Updated : Oct 29, 2025 02:30 pm IST
1/7Image Source : freepik
सर्दियों में स्किन बहुत जल्दी ड्राई और डल हो जाती है इसलिए इस मौसम में हमे अपनी स्किन का ख़ास ख्याल रखना चाहिए। ठंड में अपनी स्किन का ख्याल रखना इतना भी मुश्किल नहीं होता है। अपनी त्वचा का ध्यान रखने के लिए कुछ स्किन केयर टिप्स स्टेप्स फॉलो करने होंगे। तो चलिए जान लीजिए कैसा होना चाहिए आपका विंटर स्किन केयर?
2/7Image Source : freepik
हॉट शॉवर से बचें: सर्दियों में ज़्यादा गर्म पानी से नहाने से त्वचा की नेचुरल नमी कम हो जाती है जिससे वह रूखी हो सकती है और खुजली जैसी समस्याएँ हो सकती हैं। इसकी जगह गुनगुने पानी का इस्तेमाल करना बेहतर है और नहाने के तुरंत बाद त्वचा को मॉइस्चराइज़ करना चाहिए।
3/7Image Source : freepik
एक्सफोलिएशन कम करें: सर्दियों में ज़्यादा स्क्रबिंग से त्वचा रूखी हो सकती है, क्योंकि इससे त्वचा के प्राकृतिक तेल निकल सकते हैं। इसलिए, हफ्ते में एक बार हल्के हाथों से स्क्रब करना ही त्वचा की मृत कोशिकाओं को हटाने के लिए पर्याप्त है और रूखेपन को बढ़ने से रोकने के लिए ज़रूरी है।
4/7Image Source : freepik
त्वचा को मॉइस्चराइज़ करें: इस मौसम में नहाने या चेहरा धोने के तुरंत बाद अपनी त्वचा पर मॉइस्चराइज़र लगाएं। आप मॉइस्चराइज़र की जगह नारियल तेल, बादाम तेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
5/7Image Source : freepik
सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें: सर्दियों की धूप भी त्वचा को नुकसान पहुँचाती है इसलिए बाहर निकलने से पहले सनस्क्रीन ज़रूर लगाएं। सूरज की हानिकारक किरणें बादलों और ठंडे मौसम में भी त्वचा तक पहुँच सकती हैं।
6/7Image Source : freepik
विटामिन सी सीरम का इस्तेमाल: सर्दियों में चमक बरकरार रखने के लिए आप विटामिन सी सीरम का इस्तेमाल कर सकती हैं। होंठों को सूखने से बचाने के लिए रात में सोने से पहले बादाम का तेल लगाएं।
7/7Image Source : freepik
अपनी डाइट में विटामिन-ई, विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर चीज़ें जैसे ड्राईफ्रूट्स, हरी सब्ज़ियां और मौसमी फल शामिल करें।बहुत ज़्यादा तली-भुनी, जंक और फास्ट फूड से परहेज करें। पानी पीते रहें ताकि आपकी त्वचा अंदर से हाइड्रेटेड रहे।