Published : Feb 15, 2026 03:22 pm IST, Updated : Feb 15, 2026 03:28 pm IST
1/5Image Source : FREEPIK
बदलते हुए मौसम में अक्सर त्वचा की सेहत बुरी तरह से प्रभावित हो जाती है। अगर आप रूखी और बेजान स्किन को मुलायम बनाना चाहते हैं, तो आपको औषधीय गुणों से भरपूर इस हर्बल फेस पैक को अपने स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बना लेना चाहिए।
2/5Image Source : FREEPIK
नेचुरल फेस पैक बनाने के लिए आपको खीरे और एलोवेरा की जरूरत पड़ेगी। सबसे पहले आधे खीरे को छील लीजिए। अब ब्लेंडर में खीरे को डालकर इसका स्मूद पेस्ट बना लीजिए। अब एक कटोरी में खीरे का पेस्ट और 2 बड़ी स्पून फ्रेश एलोवेरा जेल निकाल लीजिए।
3/5Image Source : FREEPIK
आपको खीरे के पेस्ट और एलोवेरा जेल को अच्छी तरह से मिक्स कर लेना है। अब आप इस मिश्रण को फेस पैक की तरह यूज कर सकते हैं। आपको इस पेस्ट को अपने पूरे चेहरे पर और गर्दन वाले हिस्से पर अच्छी तरह से अप्लाई कर लेना है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए 20 मिनट तक इस पेस्ट को त्वचा पर लगाए रखें।
4/5Image Source : FREEPIK
20 मिनट के बाद आप ठंडे पानी से फेस वॉश कर सकते हैं। अगर आपकी त्वचा रूखेपन का शिकार है, तो आप खीरे और एलोवेरा से बने इस फेस पैक को यूज कर सकते हैं। इस केमिकल फ्री फेस पैक में मौजूद तत्व त्वचा को मुलायम बनाने में असरदार साबित हो सकते हैं।
5/5Image Source : FREEPIK
इस फेस पैक को एक हफ्ते में एक से दो बार अप्लाई किया जा सकता है। फेस पैक के रेगुलर इस्तेमाल से महज कुछ ही हफ्तों के अंदर आपकी त्वचा के निखार में भी सुधार आने लगेगा। हालांकि, इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले आपको पैच टेस्ट करना नहीं भूलना चाहिए।