1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. लाइफस्टाइल
  4. डिलीवरी के बाद स्ट्रेच मार्क्स हटाने के उपाय, गायब होने लगेंगे निशान

डिलीवरी के बाद स्ट्रेच मार्क्स हटाने के उपाय, गायब होने लगेंगे निशान

Published : Feb 26, 2025 09:25 pm IST,  Updated : Feb 26, 2025 09:25 pm IST
स्किन पर आए निशानों को दूर करने के लिए एलोवेरा का इस्तेमाल असरदार माना जाता है। स्ट्रेच मार्क्स पर भी एलोवेरा अच्छा काम करता है। एलोवेरा जेल में निकलने वाला पीले रंग जैसा लिक्विड हटाकर एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करें। एलोवेरा जेल से स्ट्रेच मार्क्स वाली जगह पर 15 मिनट मालिश करें। ऐसा प्रेगनेंसी के दौरान और डिलीवरी के बाद भी करें।
1/5 Image Source : Freepik

स्ट्रेच मार्क्स दूर करने में जैतून का तेल भी असरदार साबित होता है। जहां स्किन स्ट्रेच हो रही है वहां रोजाना जैतून के तेल की मालिश करें। हल्के हाथ से 15 मिनट मालिश करें जिससे सारे न्यूट्रिएंट्स अवशोषित हो जाएं। इससे स्ट्रेच मार्क्स कम होंगे और स्किन हाइड्रेट रहेगी।
2/5 Image Source : Freepik

दो-तीन चम्मच शहद स्ट्रेच मार्क वाली जगह पर लगाकर सूखने के लिए छोड़ दें। जब शहद सूख जाए तो गुनगुने पानी से धो लें। शहद में कई तरह के एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं जो त्वचा के लिए फायदेमंद होते हैं। इससे स्ट्रेच मार्क्स हटाने में भी मदद मिलती है।
3/5 Image Source : Freepik
दो-तीन चम्मच शहद स्ट्रेच मार्क वाली जगह पर लगाकर सूखने के लिए छोड़ दें। जब शहद सूख जाए तो गुनगुने पानी से धो लें। शहद में कई तरह के एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं जो त्वचा के लिए फायदेमंद होते हैं। इससे स्ट्रेच मार्क्स हटाने में भी मदद मिलती है।
कोकोआ बटर का इस्तेमाल करने से भी स्ट्रेच मार्क्स कम होते हैं। इसे आप तेल की तरह कर सकती हैं। कोकोआ बटर त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इससे मालिश करने से निशान बहुत जल्द गायब हो जाते हैं और त्वचा मुलायम बनती है।
4/5 Image Source : Freepik
कोकोआ बटर का इस्तेमाल करने से भी स्ट्रेच मार्क्स कम होते हैं। इसे आप तेल की तरह कर सकती हैं। कोकोआ बटर त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इससे मालिश करने से निशान बहुत जल्द गायब हो जाते हैं और त्वचा मुलायम बनती है।
आलू काटकर लगाने से भी स्ट्रेच मार्क्स कम होते हैं। इसके लिए का रस निकाल कर प्रभावित जगह पर लगाएं। आलू में पॉलीफेनोल और केराटीन काफी होते हैं जो त्वचा के लिए फायदेमंद होते हैं। आलू के रस से स्ट्रेच मार्क्स पर मालिश करने से निशान दूर हो जाते हैं।
5/5 Image Source : Freepik

Advertisement