लहंगा ही नहीं साड़ी में भी दिख सकती हैं बला की खूबसूरत दुल्हन, इन एक्ट्रेसेस के वेडिंग लुक से लें इन्सिपिरेशन
लहंगा ही नहीं साड़ी में भी दिख सकती हैं बला की खूबसूरत दुल्हन, इन एक्ट्रेसेस के वेडिंग लुक से लें इन्सिपिरेशन
अगर इस साल आपकी शादी भी होने वाली है और आपका मन साड़ी पहनने का कर रहा है तो आप बिना झिझके साड़ी भी पहन सकती हैं। हम आपके लिए एक्ट्रेसेस के कुछ बेहतरीन साड़ी लुक्स लेकर आए हैं।
Published : Nov 11, 2024 12:29 pm IST, Updated : Nov 11, 2024 03:32 pm IST
1/7Image Source : SOCIAL
अगर इस साल आपकी शादी भी होने वाली है और आपको समझ नहीं आ रहा आप लहंगा पहनें या फिर साड़ी तो हम आपको बता दें आप चाहें जिस ऑउटफिट का चुनाव करें आप एक सुन्दर दुल्हन लगेंगी लेकिन अगर आपका मन साड़ी की तरफ ज़्यादा जा रहा है तो आप बिना झिझके साड़ी भी पहन सकती हैं। हम आपके लिए एक्ट्रेसेस के कुछ बेहतरीन साड़ी लुक्स लेकर आए हैं।
2/7Image Source : social
यामी गौतम ने अपनी शादी में लाल रंग की ट्रेडिशनल साड़ी पहने दिखीं जिसमें इनकी खूबसूरती देखते ही बन रही थी। साड़ी के बॉर्डर पर हेवी गोल्डन जरी वर्क का काम हुआ है, वहीं ब्लाउज़ में फूलों की आकृतियाँ बनी हैं। यामी ने साड़ी को मैचिंग दुपट्टे के साथ लेयर किया है। इसएलिगेंट लुक को लिए रीगल गोल्ड चोकर सेट, माँग टीका और कलीरे के साथ-साथ पारंपरिक चूड़ियों के साथ पूरा किया गया है।
3/7Image Source : social
दिया मिर्ज़ा ने अपनी शादी के लिए लहंगा छोड़कर क्लासिक बनारसी साड़ी ब्राइडल मिनिमल लुक चुना। इस बनारसी साड़ी में दिया मिर्ज़ा बेहद दिलकश नज़र आईं। अपने सिर पर लाल दुपट्टे रखा थो जो उनके लुक को और भी खूबसूरत बना रहा था। अपने लुक को उन्होंने मैचिंग गोल्ड चोकर, माँग टीका और झुमकों के साथ-साथ हरे और गोल्डन चूड़ियों के साथ पूरा किया।
4/7Image Source : scial
जब बात आलिया भट्ट की आती है तो हर किसी को लगा था कि ये टॅलेंटेड एक्ट्रेस अपनी शादी के दिन लहंगा पहनेंगी। लेकिन, आलिया ने अपनी शादी के लिए लहंगा और लाल रंग की साड़ी की बजाय सब्यसाची द्वारा डिज़ाइन की हुई आयवरी रंग की साड़ी का चुनाव किया। इस साड़ी में आलिया बेहद खूबसूरत नज़र आईं। इस साड़ी को उन्होंने नेशल अवॉर्ड लेते समय फिर से पहना। तो आप भी अगर अपनी शदी में कोई यूनिक कलर पहनना चाहती हैं तो कुछ इस तरह का चुनाव कर सकती हैं।
5/7Image Source : SOCIAL
दीपिका पादुकोण ने अपनी शादी में साऊथ इंडियन स्टाइल सिल्क की साड़ी पहनें नज़र आईं। इस साड़ी में दीपिका का पूरा लुक देखने लायक था। तो अगर आप अपनी शादी में साऊथ इंडियन गेटअप चाहती हैं तो कुछ इस तरह का लुक आज़मा सकती हैं।
6/7Image Source : SOCIAL
सोनाक्षी सिन्हा की शादी 2024 में सबसे चर्चित शादियों में से एक थी। सोनाक्षी ने अपने रिसेप्शन के लिए लाल रंग की बनारसी साड़ी का चुनाव किया। इस साड़ी में बॉर्डर पर हेवी गोल्डन का वर्क किया था जो बेहद आकर्षक लग रहा था। इस साड़ी के साथ सोनाक्षी ने अपना मेअकप मिनिमल रखा था
7/7Image Source : SOCIAL
राजुकमार राव की पत्नी और एक्ट्रेस पत्रलेखा ने भी अपनी शादी के लिए बनारसी सिल्क साड़ी का चुनाव किया था। साऊथ ब्यूटी नयनतार का वेडिंग लुक भी लड़कियों को खूब पसंद आता है।