Published : Mar 31, 2026 02:29 pm IST, Updated : Mar 31, 2026 02:29 pm IST
1/6Image Source : UNSPLASH
अप्रैल महीने में स्कूल बंद होने लगते हैं और लोग अपने परिवार और बच्चों के साथ घूमने फिरने का प्लान करने लगते हैं।अगर इन गर्मी की छुट्टियों में आप भी घूमने का सोच कर रहे हैं तो चलिए हम आपको बताते हैं आप भारत की किन खूबसूरत जगहों पर जाने का प्लान कर सकते हैं।
2/6Image Source : unsplash
अप्रैल के महीने में अगर आपको ठंड का अनुभव करना है तो मनाली एक बेहतरीन विकल्प है। इस मौसम में एडवेंचर एक्टिविटीज़ खूब होती हैं तो आप उनका मुतफ उठा सकते हैं।यहाँ जाकर आप रोहतांग पास में स्कीइंग और स्नोबोर्डिंग या फिर सोलांग घाटी में पैराग्लाइडिंग, ज़ोरबिंग और गोंडोला राइड्स का मज़ा ले सकते हैं।
3/6Image Source : unsplash
अप्रैल महीने में घूमने के लिए दार्जिलिंग भी सबसे बेहतरीन जगहों में से एक है।इस मौसम में यहाँ का मौसम सुहावना और ठंडा होता है, और चाय के बागान पूरी तरह खिले होते हैं, जिससे यहाँ के नज़ारे बेहद खूबसूरत लगते हैं।
4/6Image Source : unsplash
केरल में मुन्नार अप्रैल में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। यह खूबसूरत हिल स्टेशन अपने चाय के बागानों, ऊँची-नीची पहाड़ियों और सुहावने मौसम के लिए जाना जाता है। इस समय मौसम ठंडा होता है और आस-पास का नज़ारा हरा-भरा और ताज़ा होता है। मुन्नार की प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण इसे परिवार के साथ आराम भरी छुट्टियों बिताने के लिए एक बेहतरीन जगह बनाते हैं।
5/6Image Source : unsplash
चेरापूंजी, मेघालय का एक खूबसूरत कस्बा है। यह अपने हरे-भरे पहाड़ और 'लिविंग रूट ब्रिज' के लिए जाना जाता है। अप्रैल में यहाँ का मौसम बहुत सुहावना होता है और झरने पूरे उफान पर होते हैं, जिससे यहाँ का माहौल बेहद मनमोहक हो जाता है। यहाँ आप भारत के सबसे ऊँचे झरनों में से एक 'नोहकालिकाई फॉल्स' और 'सेवन सिस्टर्स फॉल्स' देखने जा सकते हैं, जहाँ से दिखने वाले नज़ारे आपकी साँसें थाम देंगे।
6/6Image Source : unsplash
औली उत्तराखंड का एक और खूबसूरत हिल स्टेशन है, जहाँ आपको अप्रैल के महीने में ज़रूर जाना चाहिए। बर्फ से ढके पहाड़ों और स्कीइंग के बेहतरीन मौकों के लिए मशहूर यह जगह प्रकृति प्रेमियों और एडवेंचर के शौकीनों के लिए एक 'मस्ट-विज़िट' डेस्टिनेशन है। अप्रैल में यहाँ का मौसम ठंडा रहता है और बर्फ पिघलने लगती है, जिससे चारों ओर हरे-भरे घास के मैदान नज़र आने लगते हैं।