इन गलतियों की वजह से बाल हो जाते हैं रूखे-सूखे और बेजान, कहीं आप भी तो नहीं दोहरा रहे!
इन गलतियों की वजह से बाल हो जाते हैं रूखे-सूखे और बेजान, कहीं आप भी तो नहीं दोहरा रहे!
कई बार हमारी रोजमर्रा की छोटी-छोटी गलतियां ही बालों की चमक और मजबूती छीन लेती हैं। अगर आपके बाल भी तेजी से ड्राई हो रहे हैं, तो समय रहते इन आदतों को बदलना जरूरी है।
Published : May 07, 2026 05:58 pm IST, Updated : May 07, 2026 05:58 pm IST
1/5Image Source : UNSPLASH
धूल-मिट्टी, गलत हेयर केयर रूटीन और बार-बार हीटिंग टूल्स का इस्तेमाल बालों को धीरे-धीरे रूखा, बेजान और कमजोर बना सकता है। कई बार हमारी रोजमर्रा की छोटी-छोटी गलतियां ही बालों की चमक और मजबूती छीन लेती हैं। अगर आपके बाल भी तेजी से ड्राई हो रहे हैं, तो समय रहते इन आदतों को बदलना जरूरी है।
2/5Image Source : UNSPLASH
बहुत ज़्यादा हेयर वॉश: बालों को बहुत ज़्यादा धोने से उसका नेचुरल तेल निकल जाता है। ये तेल बालों को मुलायम और सुरक्षित रखने में मदद करते हैं। इनके बिना, बाल रूखे हो जाते हैं और बेजान दिखने लगते हैं। तो, इसलिए अगर आप रोज़ बाल धोते हैं, तो इस आदत को बदल दें और हफ्ते में तीन दिन या दो दिन ही हेयर वॉश करें।
3/5Image Source : UNSPLASH
तौलिया का इस्तेमाल: बालों को तौलिए से रगड़ने की वजह से घर्षण पैदा होता है जो उन्हें उन्हें कमजोर और रूखा बनाता है। इसलिए आप नार्मल तेलियों की बजाय माइक्रोफ़ाइबर टॉवल या सूती के टॉवेल का इस्तेमाल करें, क्योंकि ये बालों के लिए बहुत कोमल होते हैं।
4/5Image Source : UNSPLASH
खारा पानी: अगर आप ऐसी जगह में रहते हैं जहाँ खारा पानी आता है, तो कैल्शियम जैसे मिनरल्स आपके बालों पर जमा हो जाते हैं। इससे आपके बाल रूखे और बेजान लगने लगते हैं। और उनमें फ्रिज़ होने की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए खरा पानी की बजाय बाल धों ेके लिए फ़िल्टर वाले पानी का इस्तेमला करें।
5/5Image Source : UNSPLASH
हीट स्टाइलिंग करना: स्ट्रेटनर, कर्लिंग आयरन और ब्लो ड्रायर बालों को नुकसान पहुँचाते हैं। इन हीट टूल्स की गर्मी बालों के शाफ़्ट को रूखा बना देती है और केराटिन प्रोटीन को नष्ट कर देती है, जिससे बाल सूखे, बेजान, भंगुर और डैमेज हो जाते हैं।