Published : May 02, 2025 04:32 pm IST, Updated : May 02, 2025 04:46 pm IST
1/5Image Source : social
बालों का झड़ना इन दिनों बेहद सामान्य है।अनियमित लाइफ स्टाइल और खराब खानपान का असर हमारे बालों पर भी पड़ता है।लेकिन हम अपनी डेली लाइफ में कुछ ऐसी गलतियां करते हैं जो हमें बेहद सामान्य लगती हैं लेकिन ये गलतियां हेयर फॉल की बहुत बड़ी वजह बन सकती है।चलिए जानते हैं ये गलतियां कौन सी हैं?,
2/5Image Source : social
हीट स्टाइलिंग टूल्स का बहुत ज़्यादा इस्तेमाल हेयर फॉल की वजह बनता है। हीट टूल्स का टेम्प्रेचर ज़्यादा होता है जो बालों की प्राकृतिक नमी छीन लेता है, जिससे बाल बेजान हो जाते हैं। दरअसल, हीट स्टाइलिंग टूल्स के इस्तेमाल से बालों से प्राकृतिक तेल और नमी खत्म होने लगती है जिससे बालों के टूटने की संभावना कई गुना बढ़ जाती है।
3/5Image Source : social
रोज़ाना बाल धोने से स्कैल्प से ज़रूरी तेल निकल जाते हैं, जिससे बाल रूखे हो जाते हैं, टूटते हैं और इस वजह से बाल झड़ने लगते हैं। अत्यधिक शैंपू करने से बालों और स्कैल्प की रक्षा करने वाले प्राकृतिक तेल (सीबम) निकल सकते हैं, जिससे बाल शुष्क और भंगुर हो जाते हैं। इससे बालों के टूटने और दोमुंहे होने की संभावना अधिक हो सकती है, जिसे गलती से बालों का झड़ना समझा जा सकता है।
4/5Image Source : social
टाइट हेयरस्टाइल आपके बालों के झड़ने का कारण बन सकता है, जिसे ट्रैक्शन एलोपेसिया के रूप में जाना जाता है। दरअसल, हेयर फॉलिकल्स के आसपस के बाल जब खींचते हैं तो इस वजह से यह परेशानी हो सकती है. यानी टाइट पोनीटेल, और टाइट बन जैसी टाइट हेयरस्टाइल हेयरलाइन के आसपास, लगातार दबाव डालती हैं। इस वजह से हेयर फॉलिकल्स पर बार-बार तनाव से क्षति और सूजन हो सकती है, जिससे अंततः बाल झड़ सकते हैं या पतले हो सकते हैं।
5/5Image Source : social
गीले बालों को ब्रश करने से बाल झड़ते हैं। गीले बाल अधिक नाजुक और लचीले होते हैं, जिससे ब्रश करने पर उनके टूटने की संभावना अधिक होती है। गीले बालों को जोर-जोर से ब्रश करने से बाल खिंच सकते हैं और फट सकते हैं, जिससे बाल टूटने लगते हैं और बालों का झड़ना बढ़ जाता है।