ये ट्रेंडी ब्लाउज डिज़ाइन सिंपल साड़ी को भी बना देंगे खास, वार्डरोब में करें शामिल
ये ट्रेंडी ब्लाउज डिज़ाइन सिंपल साड़ी को भी बना देंगे खास, वार्डरोब में करें शामिल
आजकल लेटेस्ट ब्लाउज डिज़ाइन्स में ट्रेडिशनल और मॉडर्न का खूबसूरत मिक्स देखने को मिल रहा है, जो हर मौके के लिए परफेक्ट हैं। चलिए जानते हैं आजकल कौन सा ब्लाउज़ ट्रेंड में हैं
साड़ी के साथ ब्लाउज का सही डिज़ाइन आपके पूरे लुक को स्टाइलिश और आकर्षक बना सकता है। आजकल लेटेस्ट ब्लाउज डिज़ाइन्स में ट्रेडिशनल और मॉडर्न का खूबसूरत मिक्स देखने को मिल रहा है, जो हर मौके के लिए परफेक्ट हैं। चलिए जानते हैं आजकल कौन सा ब्लाउज़ ट्रेंड में हैं
2/5Image Source : INSTAGRAM- @FASHIONISTA
डीप बैक ब्लाउज: बैकलेस या डीप कट डिज़ाइन वाले ब्लाउज आजकल काफी ट्रेंड में हैं और आपके लुक को तुरंत ग्लैमरस टच देते हैं। इस तरह के ब्लाउज खासतौर पर पार्टी और वेडिंग फंक्शन के लिए परफेक्ट माने जाते हैं, क्योंकि ये आपकी साड़ी को और भी स्टाइलिश और आकर्षक बना देते हैं।
हाई नेक ब्लाउज: एलिगेंट और रॉयल लुक के लिए हाई नेक ब्लाउज आजकल काफी ट्रेंड में हैं और खास मौकों पर इन्हें खूब पसंद किया जा रहा है। यह डिज़ाइन आपके लुक को क्लासी और ग्रेसफुल बनाता है।
4/5Image Source : INSTAGRAM - @sscollections
हॉल्टर नेक ब्लाउज: मॉडर्न और बोल्ड लुक पाने के लिए हॉल्टर नेक ब्लाउज एक शानदार विकल्प है। यह डिज़ाइन गर्दन और कंधों को खूबसूरती से हाइलाइट करता है, जिससे आपका लुक काफी स्टाइलिश और ट्रेंडी नजर आता है। खासतौर पर पार्टी या फंक्शन में पहनने पर यह ब्लाउज साड़ी को वेस्टर्न टच देता है
5/5Image Source : INSTAGRAM - @KAREENAKAPOORKHAN
कोर्सेट ब्लाउज: फेस्टिव और वेडिंग लुक के लिए कोर्सेट स्टाइल ब्लाउज इन दिनों काफी ट्रेंड में है। यह ब्लाउज बॉडी को परफेक्ट शेप देता है और आपकी कमर को खूबसूरती से हाइलाइट करता है, जिससे पूरा लुक ज्यादा स्टाइलिश और ग्लैमरस नजर आता है।