डैंड्रफ से छुटकारा दिलाने में ये होम रेमेडी है बेहद फायदेमंद, सर्दियों के हेयर केयर रूटीन में ज़रूर करें शामिल
डैंड्रफ से छुटकारा दिलाने में ये होम रेमेडी है बेहद फायदेमंद, सर्दियों के हेयर केयर रूटीन में ज़रूर करें शामिल
सर्दियों के मौसम में डैंड्रफ की समस्या तेजी से बढ़ती है। ठंडी, सूखी हवा और हीटर नमी छीन लेते हैं, जिससे स्कैल्प सूख जाती है। ऐसे में चलिए जानते हैं नेचुरल तरिके से डैंड्रफ से छुटकारा कैसे पाएं?
Published : Dec 08, 2025 05:52 pm IST, Updated : Dec 08, 2025 05:52 pm IST
1/5Image Source : freepik
सर्दियों के मौसम में डैंड्रफ की समस्या तेजी से बढ़ती है। ठंडी, सूखी हवा और हीटर नमी छीन लेते हैं, जिससे स्कैल्प सूख जाती है। कम बाल धोने से तेल जमा होता है जिससे पपड़ी और खुजली होती है, जो ड्राई स्कैल्प को बढ़ाता है। ऐसे में चलिए जानते हैं नेचुरल तरिके से डैंड्रफ से छुटकारा कैसे पाएं?
2/5Image Source : UNSPLASH
एप्पल साइडर विनेगर: डैंड्रफ और फंगस जैसी स्कैल्प की समस्याओं के लिए एप्पल साइडर विनेगर लाभकारी है। एप्पल साइडर विनेगर और पानी को बराबर मात्रा में मिलाकर, स्कैल्प पर लगाएं और 15-20 मिनट तक लगे रहने दें फिर हेयर को धोएं। इसका इस्तेमाल करने से डेड स्किन को एक्सफोलिएट होती यही और खुजली से शांति मिलती है।
3/5Image Source : freepik
टी ट्री ऑयल: टी ट्री ऑयल एक नैचुरल एसेंशियल ऑयल है जो बालों के लिए बेहद फायदेमंद है। अगर आपके बालों में डैंड्रफ बहुत ज़्यादा है तब आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। टी ट्री ऑयल बहुत स्ट्रॉन्ग होता है, इसलिए इसे सीधे इस्तेमाल करने की सलाह नहीं दी जाती है। इसके बजाय, इसे रेगुलर शैम्पू में मिलाएं। 100 ml शैम्पू में 5–10 बूंदें टी ट्री ऑयल मिलाएं। हर बार इस्तेमाल करने से पहले अच्छी तरह हिलाएं। स्कैल्प पर 1–2 मिनट तक मसाज करें, फिर धो लें।
4/5Image Source : freepik
नींबू का रस: नींबू का रस साइट्रिक एसिड, नेचुरल क्लींजर और एक्सफोलिएंट के रूप में काम करता है, जो स्कैल्प से प्रोडक्ट बिल्डअप, गंदगी और डेड स्किन सेल्स को हटाता है और बालों के रोमछिद्रों को खोलता है। नींबू का रस स्कैल्प का पीएच बैलेंस करने और तेल को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसका इस्तेमाल हमशा डायल्यूट कर के ही करें।
5/5Image Source : UNSPLASH
नीम: नीम की पत्तियों का पेस्ट डैंड्रफ कम करने के लिए एक नेचुरल तरीका है। नीम पाउडर को एलो जेल के साथ मिलाकर एक स्मूद पेस्ट बनाएं। इसे सीधे स्कैल्प पर लगाएं। 15–20 मिनट के लिए छोड़ दें और हल्के शैम्पू से धो लें। अच्छी स्कैल्प हाइजीन, रेगुलर शैम्पू और मॉइस्चराइजिंग के साथ मिलाएं।