आप भी हैं मॉर्डन गाउन की दीवानी तो ये सेलेब लुक ज़रूर करें ट्राई, दिखेंगी बोल्ड और ब्यूटीफुल
आप भी हैं मॉर्डन गाउन की दीवानी तो ये सेलेब लुक ज़रूर करें ट्राई, दिखेंगी बोल्ड और ब्यूटीफुल
चाहे ब्रेस्ट फ्रेंड की शादी में जाना हो या फिर ऑफिस की पार्टी में, लड़कियां सबसे पहले अपना लुक डिसाइड करती हैं। मेकअप, जूलरी से लेकर कपड़ों तक की लिस्टिंग शुरू हो जाती है। आखिर हो भी क्यों ना, हमे सबसे ख़ास और खूबसूरत जो दिखना होता है। तो अगर आप अपनी करीबी दोस्त के फंक्शन या अपनी ऑफिस की पार्टी में सबसे दिलकश दिखना चाहती
Published : Dec 16, 2024 11:52 pm IST, Updated : Dec 17, 2024 12:01 am IST
1/5Image Source : social
चाहे ब्रेस्ट फ्रेंड की शादी में जाना हो या फिर ऑफिस की पार्टी में, लड़कियां सबसे पहले अपना लुक डिसाइड करती हैं। मेकअप, जूलरी से लेकर कपड़ों तक की लिस्टिंग शुरू हो जाती है। आखिर हो भी क्यों ना, हमे सबसे ख़ास और खूबसूरत जो दिखना होता है। तो अगर आप अपनी करीबी दोस्त के फंक्शन या अपनी ऑफिस की पार्टी में सबसे दिलकश दिखना चाहती हैं और मॉर्डन लुक अपनाते हुए गाउन पहनना चाहती हैं तो हम आपके लिए सैटिन, शिमरी, नेटेड और फ्लेयर्ड गाउन जैसे कुछ रॉयल गाउन का कलेक्शन लेकर आए हैं। इन्हें पहनकर आप परफेक्ट और ग्रेसफुल लुक पा सकती हैं। इसके साथ आप गाउन की थीम से मैच करती ज्वैलरी और हेयरस्टाइल पेयर करके पार्टी में सबसे अट्रैक्टिव लुक पा सकती हैं।
2/5Image Source : social
पर्पल सैटिन फैब्रिक प्लेन ट्यूब स्टाइल बार्बी गाउन में जान्हवी कपूर बेहद ग्लैमरस लग रही हैं। इसके साथ अमेरिकन डायमंड नेकपीस लुक में चार चांद लगा देगा। आप अपने हेयरस्टाइल को लाइट कर्ल के साथ ओपन रख सकती हैं। साथ ही हाई पेंसिल हील्स आपके लुक को पूरा करेंगी।
3/5Image Source : social
तमन्ना भाटिया की तरह सीक्विन वर्क नेटेड गाउन सगाई इस रिसेप्शन के फंक्शन में परफेक्ट स्टाइल स्टेटमेंट देते हैं। इनके साथ आप हाई पोनी या मेसी बन लुक रख सकती हैं। अगर गाउन हाई नेक है तो आपको इसके साथ सिर्फ मैचिंग रेड स्टोन इयररिंग्स कैरी करने हैं। अगर डीप नेक है तो आप किसी भी स्टोन नेकपीस को पेंडेंट के साथ स्टाइल कर सकती हैं। इस गाउन में आप सगाई में सबसे यूनिक दिखेंगी।
4/5Image Source : social
अगर आप ग्लैमरस और सेक्सी दिखना चाहती हैं तो आप कियारा आडवाणी की तरह सैटिन फैब्रिक डीप नेक गाउन पहन सकती हैं। एक्ट्रेस की तरह आप भी पर्ल ऑक्सीडाइज्ड चोकर नेकपीस कैरी करके अपने लुक में चार चांद लगा सकती हैं। स्टडेड लुक को इयररिंग्स के साथ भी पेयर कर सकती हैं। गोल्डन ब्रॉड ब्रेसलेट के साथ आपका लुक परफेक्ट लगेगा।
5/5Image Source : social
अदिति राव का ब्लू क्रेप फैब्रिक गाउन स्टनिंग लुक देता है। अगर आप ऑफिस की पार्टी के लिए कुछ इस तरह का स्टाइल कर सकती हैं। इसके साथ लो बन लुक और बोल्ड मेकअप टच आपको ग्लैमरस लुक देगा। इस तरह के गाउन के साथ सिंपल गोल्डन ज्वेलरी को पेयर किया जा सकता है। इसके साथ ब्लैक हाई हील्स कैरी करने से आपका लुक फ्रेश लगेगा।