तेजी से गलानी है पेट की थुलथुल चर्बी तो घर पर ही जमकर करें ये वर्कऑउट, एक महीने में ही दिखने लगेगा असर
तेजी से गलानी है पेट की थुलथुल चर्बी तो घर पर ही जमकर करें ये वर्कऑउट, एक महीने में ही दिखने लगेगा असर
हमारे शरीर में पेट के पास मोटापा बहुत जल्दी बढ़ता है। इससे कई बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। अगर आपके पेट के आसपास चर्बी है तो चिंता करने की जरूरत नहीं है। हम आपके लिए कुछ आसान और बेहतरीन वर्कआउट लेकर आए हैं जिसकी मदद से आप बेली फैट से छुटकारा पा सकते हैं।
Published : May 07, 2025 11:00 pm IST, Updated : May 07, 2025 11:13 pm IST
1/5Image Source : social
पेट के आसपास की चर्बी, जिसे बैली फैट भी कहा जाता है यह बेहद तेजी से बढ़ती है।हमारे शरीर में पेट के पास मोटापा बहुत जल्दी बढ़ता है।इससे कई बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।अगर आपके पेट के आसपास चर्बी है तो चिंता करने की जरूरत नहीं है। हम आपके लिए कुछ आसान और बेहतरीन वर्कआउट लेकर आए हैं जिसकी मदद से आप बेली फैट से छुटकारा पा सकते हैं।
2/5Image Source : social
रस्सी कूदने से कम समय में कैलोरी बर्न होती है, जिससे पेट के आसपास का वजन तेजी से कम होता है। ज़्यादा है तो इस वर्कऑउट को अपनी डेली रूटीन में शामिल करें। रस्सी कूदने से मांसपेशियां मजबूत बनती हैं साथ ही बैड कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल होता है जिससे दिल की सेहत बेहतर होती है।
3/5Image Source : SOCIAL
किकबॉक्सिंग एक ऐसा वर्कआउट हो जिससे सेहत को कई फायदे मिलते हैं। यह वजन कम करने के अलावा हृदय स्वास्थ्य में सुधार, सहनशक्ति में वृद्धि, लचीलापन और तनाव से राहत दिलाने में कारगर है। यह मूड और आत्मविश्वास को बढ़ाने और मानसिक स्वास्थ्य में भी सुधार करने में मदद करता है। इस एक्सरसाइज़ को करने से मेटाबॉलिज़्म फास्ट होता है जिससे बेली फैट भी तेजी से कम होता है
4/5Image Source : SOCIAL
दौड़ना या ब्रिस्क वॉक बेली फैट कम करने के लिए एक बेहतरीन कार्डियो वर्कआउट है। यह पेट की चर्बी को तेजी से कम करने में मदद कर सकती है। दौड़ने से शरीर तेजी से काम करता है, जिससे कैलोरीज बर्न होती हैं और साथ ही साथ मांसपेशियां मजबूत होती हैं।
5/5Image Source : social
सीढ़ियाँ चढ़ने उतरने से बेली फैट तेजी से कम होता है।सीढ़ियां चढ़ने से कैलोरी बर्न होती है, जिससे शरीर को वसा जलाने में मदद मिलती है। इसके अलावा यह बेहतर हृदय स्वास्थ्य के साथ मांसपेशियों की ताकत में वृद्धि करता है। यह एक ऐसा वर्कआउट है जिसे आसानी से दैनिक दिनचर्या में शामिल किया जा सकता है। नियमित सीढ़ियाँ चढ़ने से दिल का दौरा, दिल की विफलता और स्ट्रोक सहित हृदय रोग का खतरा कम हो सकता है।