डल और ड्राई स्किन से पाना है छुटकारा तो ऐसे करें पपीता का इस्तेमाल, मिलेगी रुई समान कोमल त्वचा
डल और ड्राई स्किन से पाना है छुटकारा तो ऐसे करें पपीता का इस्तेमाल, मिलेगी रुई समान कोमल त्वचा
एक बार फिर से मौसम ने करवट ली है और तेज हवाएं बहनें लगी हैं। तेज हवाओं की वजह से स्किन बहुत ज़्यादा ड्राई और रूखी होने लगती है। कितने भी लोशन या क्रीम लगा लें हमारी स्किन पर कुछ ख़ास असर नहीं पड़ता है। अगर आप भी ड्राई और बेजान स्किन का शिकार हो रही हैं तो अपनी स्किन केयर रूटीन में पपीता को शामिल करें। पपीते में कई विटाम
Published : Feb 15, 2025 07:22 pm IST, Updated : Feb 15, 2025 07:22 pm IST
1/5Image Source : social
एक बार फिर से मौसम ने करवट ली है और तेज हवाएं बहनें लगी हैं। तेज हवाओं की वजह से स्किन बहुत ज़्यादा ड्राई और रूखी होने लगती है। कितने भी लोशन या क्रीम लगा लें हमारी स्किन पर कुछ ख़ास असर नहीं पड़ता है। अगर आप भी ड्राई और बेजान स्किन का शिकार हो रही हैं तो अपनी स्किन केयर रूटीन में पपीता को शामिल करें। पपीते में कई विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं, जो स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। तो चलिए जानते हैं ड्राई स्किन से बचने में पपीता का इस्तेमाल कैसे करें?
2/5Image Source : social
अगर आपकी स्किन भी बहुत ज़्यादा फट रही है तो ऐसे में पपीते का पेस्ट बनाकर अपने चहरे पर लगाएं। पपीता स्किन को हाइड्रेट करने के साथ दाग धब्बे व डेड स्किन को हटाता है। आधे कप पके पपीते को अच्छी तरह मैश कर लें। फिर उसमें दो चम्मच दूध और एक बड़ा चम्मच शहद मिलाएं। इस मिश्रण को अच्छी तरह मिलाएं। अब आपका फेस मास्क तैयार है। इसे आप अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं। जब यह पेस्ट सुख जाए तब अपना चेहरा गुनगुने पानी से धो लें। कुछ दिन यह पेस्ट लगाने से आपके चेहरे पर निखार आ जाएगा।
3/5Image Source : social
पपीता त्वचा को कोमलता से एक्सफोलिएट करता है और एक समान रंगत प्रदान करता है। वही, मुल्तानी मिट्टी त्वचा से डर्ट को हटाती है , जिससे पोर्स साफ हो जाते हैं। ये सभी तत्व मिलकर एक एंटी-एक्ने फेस पैक बनाते हैं जिससे साफ़ और चमकदार त्वचा मिलती है। 2 बड़े चम्मच मुल्तानी मिट्टी और 2-3 स्लाइस पपीता का लें। एक कटोरी में मसला हुआ पपीता और मुल्तानी मिट्टी मिलाएँ। अपनी त्वचा पर के इस पपीते के फेस पैक को लगाएँ। 20 मिनट बाद साफ़ करें।
4/5Image Source : social
पपीता एक एक्सफोलिएंट है जो रोमछिद्रों को साफ करता है और अतिरिक्त तेल को हटाता है। चंदन पाउडर त्वचा को आराम देता है और रोमछिद्रों को कसता है। यह सीबम उत्पादन को भी नियंत्रित करता है। ऑइली स्किन के लिए पपीता और चंदन का यह फेस पैक बेहद फायदेमंद है। 2-3 पपीते के टुकड़े, 1 बड़ा चम्मच चंदन पाउडर और नींबू का रस लें। अब इन तीनों सामग्रियों को अच्छी तरह मिलाकर चिकना पेस्ट बना लें। इस प्राकृतिक पपीते के फेस पैक को अपने चेहरे पर मसाज करें। 20 मिनट बाद अपना चेहरा धो लें।
5/5Image Source : social
स्किन की टैनिंग को दूर करने में भी पपीता बेहद कारगर है। पपीते को मैश कर उसमें ऑलिव ऑयल, चुटकी भर हल्दी और नींबू की कुछ बूंदें मिला लें। फिर इस मिश्रण को अच्छी तरह मिलाकर पेस्ट बना लें। अब आपका पेस्ट रेडी है। ये फेस पैक आपकी टैनिंग को आसानी से दूर कर देगा। साथ ही आपको निखरी हुई त्वचा देगा।