रेजर बर्न से छुटकारा पाने के लिए आजमाएं ये उपाय, जलन और खुजली से मिलेगा तुरंत आराम
रेजर बर्न से छुटकारा पाने के लिए आजमाएं ये उपाय, जलन और खुजली से मिलेगा तुरंत आराम
वैक्सिंग के दर्द से बचने के लिए, महिलाएं अपनी त्वचा पर रेज़र का इस्तेमाल करती हैं। इससे उन्हें बेदाग और हेयर फ्री स्किन तो मिल जाती है लेकिन रेज़र की वजह से अक्सर स्किन पर लालिमा या फुंसी की समस्या पैदा हो जाती है। ऐसे में इससे छुटकारा पाने के लिए ये कुछ घरेलू नुस्खें ज़रूर आज़माए।
Published : Oct 05, 2025 08:24 am IST, Updated : Oct 05, 2025 08:30 am IST
1/5Image Source : FREEPIK/ UNSPLASH
वैक्सिंग के दर्द और स्ट्रॉबेरी स्किन की परेशानी से बचने के लिए, महिलाएं अपनी त्वचा पर रेज़र का इस्तेमाल करती हैं। इससे उन्हें बेदाग और हेयर फ्री स्किन तो मिल जाती है लेकिन रेज़र की वजह से अक्सर स्किन पर लालिमा या फुंसी की समस्या पैदा हो जाती है। ये लालिमा, खुजली, जलन और कभी-कभी चुभन भी पैदा कर सकते हैं, जो आमतौर पर पैरों और बगलों पर दिखाई देते हैं। ऐसे में इस परेशानी से छुटकारा पाने के लिए ये कुछ घरेलू नुस्खें ज़रूर आज़माए।
2/5Image Source : UNSPLASH
एलोवेरा जेल लगाएं: एलोवेरा जेल रेज़र बर्न के इलाज के लिए सबसे प्रभावी उपायों में से एक है। इसमें विटामिन ए, सी और ई होते हैं, साथ ही ढेर सारे एंटीऑक्सीडेंट और एंजाइम होते हैं जो स्किन की सूजन और जलन को कम करते हैं। इसको दिन में तीन बार 20 मिनट के लिए लगाएँ और ठंडे पानी से धो लें।
3/5Image Source : UNSPLASH
नारियल तेल: फैटी एसिड से भरपूर, नारियल तेल रेज़र बर्न के लिए एक शक्तिशाली विकल्प है। इसमें त्वचा को मॉइस्चराइज़ करने की क्षमता होती है। यह त्वचा के रूखेपन, लालिमा, जलन और खुजली को भी कम करता है।
4/5Image Source : UNSPLASH
शहद : शहद में जीवाणुरोधी, सूजनरोधी और नमीरोधी गुण होते हैं। यह जलन को कम करने में मदद करता है और त्वचा को छोटे-छोटे कटों से होने वाले संक्रमण से बचाता है। शहद त्वचा में गहरी नमी पहुँचाकर, उसे हाइड्रेटेड और मुलायम बनाए रखकर त्वचा की मरम्मत को भी तेज़ करता है।
5/5Image Source : UNSPLASH
एप्पल साइडर विनेगर: एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर, एप्पल साइडर विनेगर रेज़र बर्न को आसानी से ठीक करता है। एप्पल साइडर विनेगर एंटीसेप्टिक के रूप में काम करता है और संक्रमण को रोकता है। यह त्वचा के प्राकृतिक पीएच संतुलन को बैलेंस कर फुंसियों को कम करता है।