दो चम्मच मेहंदी भी सफेद बालों को बना सकती है जेड ब्लैक, ऐसे करें इस्तेमाल
दो चम्मच मेहंदी भी सफेद बालों को बना सकती है जेड ब्लैक, ऐसे करें इस्तेमाल
Mehndi For Black Hair: बालों को काला बनाने के लिए दो चम्मच मेहंदी में इन चीजों को मिलाकर इस्तेमाल करें। इससे सफेद बाल नेचुरली काले हो जाएंगे। जानिए इस नेचुरल हेयर कलर को बनाने और लगाने का तरीका।
Published : Jul 03, 2025 02:33 pm IST, Updated : Jul 03, 2025 02:33 pm IST
1/5Image Source : Freepik
मेहंदी से बाल अक्सर लाल हो जाते हैं। जिन लोगों के बाल सफेद होते हैं उन पर ये लाल रंग दिखने में अच्छा नहीं लगता है। ऐसे में अगर आप बालों को काला करने के लिए मेहंदी का इस्तेमाल कर रहे हैं तो इन चीजों को भी मिला लें।
2/5Image Source : Freepik
इसके लिए आपको 2 बड़े चम्मच हरी मेहंदी लेनी है। अब एक पैन में 2 चम्मच मेथी दाना, 2 चम्मच चाय की पत्ती, 2 चम्मच चावल, 1 चम्मच कॉफी, 1 चम्मच लौंग डालकर 1 कप पानी डालकर पकाएं।
3/5Image Source : Freepik
10 मिनट तक पकाने के बाद गैस बंद कर दें और इसे ठंडा होने दें। अब इस पानी को छान लें और इसमें 2 चम्मच मेहंदी मिला दें। मेहंदी को सेट होने के लिए 15 मिनट ऐसे ही छोड़ दें। फिर बालों पर लगाएं।
4/5Image Source : Freepik
लड़कों के सिर पर लगाने के लिए 2 चम्मच मेहंदी ही काफी है। लेकिन अगर आपके बाल लंबे हैं तो उसके हिसाब से मेहंदी घोलकर तैयार कर लें। अब मेहंदी को बालों पर लगाने के बाद शावर कैप या पॉलिथिन से कवर कर लें।
5/5Image Source : Freepik
4 घंटे तक इसे बालों पर लगाकर रखें। इससे बालों को अच्छा कलर मिलेगा। समय पूरा होने पर बालों को सिर्फ पानी से धोएं और फिर सूखने के बाद तेल लगा लें। अगले दिन बालों को शैंपू से वॉश कर लें। हफ्ते में 1 बार इस तरह मेहंदी लगाने से बाल काले होने लगेंगे।