Published : May 30, 2025 12:56 pm IST, Updated : May 30, 2025 12:56 pm IST
1/5Image Source : social
साफ़ और दाग धब्बों रहित त्वचा हर किसी की चाहत होती है। लेकिन आजकल की बदलती जीवनशैली ज़्यादातर लोग में चेहरे पर काले धब्बे, मुंहासे के निशान और असमान त्वचा की रंगत से परेशान हैं। ऐसे में इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप सलॉन या पार्लर का चक्कर लगाने की बजाय लाल मसूर दाल का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए जानते हैं मसूर दाल दाग धब्बों से छुटकारा दिलाने में कैसे फायदेमंद है?
2/5Image Source : social
मसूर दाल एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन सी और आयरन से भरपूर है। यह त्वचा की त्वचा की रंगत को एक समान करने में मदद करता है। इसमें प्राकृतिक एक्सफ़ोलीएटिंग गुण भी होते हैं जो मृत त्वचा कोशिकाओं को हटाने और स्किन को चमकदार बनाने में मदद करते हैं।
3/5Image Source : social
मसूर दाल हाइपरपिग्मेंटेशन, मुंहासे या काले धब्बों के उपचार में बेहद प्रभावी है। यह अपने एक्सफोलिएटिंग और सेल-रिन्यूइंग गुणों के कारण सन टैन और उम्र के धब्बों की तीव्रता को कम करने में भी मदद करता है।
4/5Image Source : social
मसूर दाल यूवी एक्सपोजर और प्रदूषण के कारण होने वाली क्षति को दूर करने में मदद करते हैं। इसका नियमित उपयोग से धीरे-धीरे दाग-धब्बे मिट सकते हैं और त्वचा की प्राकृतिक चमक वापस आ सकती है। जब इस दाल का इस्तेमाल मास्क या स्क्रब में नियमित रूप से इस्तेमाल किया जाता है, तो यह त्वचा की बनावट को बेहतर बनाने और पिगमेंटेशन और दाग-धब्बों को कम करने में मदद करती है।
5/5Image Source : social
मसूर दाल को रात भर पानी में भिगो दें। अगली सुबह इसे पीसकर चिकना पेस्ट बना लें। क्रीमी कंसिस्टेंसी बनाने के लिए इसमें कच्चा दूध या दही मिलाएं। ये संयोजन कोलेजन उत्पादन को बढ़ाने के लिए काम करते हैं। हालांकि, आप अपनी त्वचा के प्रकार के अनुसार इसमें शहद या गुलाब जल मिलाएं। मिश्रण को स्किन पर लगाएं और 15-20 मिनट तक लगा रहने दें। गुनगुने पानी से धोते हुए गोलाकार गति में धीरे-धीरे स्क्रब करें।