ऐसे करेंगे चंदन का इस्तेमाल तो उमस भरे मौसम में भी त्वचा रहेगी खिली-खिली
ऐसे करेंगे चंदन का इस्तेमाल तो उमस भरे मौसम में भी त्वचा रहेगी खिली-खिली
चंदन, स्किन के लिए कई प्रकार से फायदेमंद है। ये एंटी बैक्टीरियल है, एंटी इफ्लेमेटरी है और हीलिंग गुणों से भरपूर है। ये स्किन कूलिंग में मददगार है। आप कई प्रकार से चंदन का फेस पैक बना सकते हैं। तो, जानते हैं ड्राई, ऑयली और एक्ने वाली स्किन के लिए चंदन के फायदे।
Published : May 20, 2025 07:50 pm IST, Updated : May 20, 2025 07:50 pm IST
1/4Image Source : social
चंदन, स्किन के लिए कई प्रकार से फायदेमंद है। ये एंटी बैक्टीरियल है, एंटी इफ्लेमेटरी है और हीलिंग गुणों से भरपूर है। ये आपकी स्किन के लिए डीप क्लींनजर की तरह काम कर सकता है। चंदन, आपके पोर्स को साफ करता है और स्किन में ऑक्सीजन और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है। इसके अलावा ये स्किन कूलिंग में मददगार है। साथ ही अलग-अलग स्किन के लिए चंदन से आपक कई प्रकार से फेस पैक बना सकते हैं। तो, जानते हैं ड्राई, ऑयली और एक्ने वाली स्किन के लिए चंदन के फायदे।
2/4Image Source : social
एक्ने वाली स्किन के लिए: एक्ने वाली स्किन के लिए आप चंदन, हल्दी और कपूर का फेस पैक बना सकते हैं। यह पैक मुंहासे के दाग और ब्लैकहेड्स को रोकने के लिए भी काम करता है। इसके लिए 1 चम्मच चंदन पाउडर में 1 चम्मच हल्दी पाउडर और कपूर का पाउडर मिला लें। अब इस पैक को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं और 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दें। अपने चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। इस प्रकार से फेस पैक आपकी स्किन के लिए हेल्दी है।
3/4Image Source : social
ड्राई स्किन के लिए: ड्राई स्किन के लिए आप चंदन और दूध का फेस पैक बना सकते हैं। इसके लिए आपको करना ये है कि 1 चम्मच चंदर पाउडर लें, गुलाब जल मिला लें और थोड़ा सा दूध मिला लें। अब इन तीनों को एक साथ मिलाकर एक ऐसा पेस्ट बनाएं जो न ज्यादा मोटा हो न ज्यादा पतला। पेस्ट को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं और 15-20 मिनट तक सूखने दें। इसे ठंडे पानी से धो लें। अब अपनी त्वचा को थपथपाकर सुखाएं और अच्छे से मॉइस्चराइज करें।
4/4Image Source : social
ऑयली स्किन के लिए: ऑयली स्किन के लिए चंदन, टमाटर का रस और मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक बना सकते हैं। यह पैक आपकी त्वचा से तेल और गंदगी को सोख लेता है और आपके चेहरे पर रोजाना जमा होने वाली गंदगी और अतिरिक्त तेल से छुटकारा दिलाता है। टमाटर, जब चंदन के साथ मिलाया जाता है, तो आपकी त्वचा की रक्षा करता है और तेल और गंदगी को हटाने के लिए छिद्रों को साफ करता है, और आपको दाग-मुक्त त्वचा देता है। तो, चंदन पाउडर में थोड़ा सा टमाटर का रस और थोड़ा सा मुल्तानी मिट्टी मिला लें। ऊपर से थोड़ा सा गुलाब जल मिलाएं। इसे चेहरे और गर्दन पर लगाएं और 15 मिनट तक सूखने दें। बर्फ के ठंडे पानी में भिगोए हुए कॉटन पैड या कपड़े का उपयोग करके पैक को पोंछें।