पीले और गंदे दांतों को चमकाने के लिए करें नारियल तेल और हल्दी का ये आसान उपाय
पीले और गंदे दांतों को चमकाने के लिए करें नारियल तेल और हल्दी का ये आसान उपाय
Coconut Oil And Turmeric Remedies For Teeth Cleaning: दांतों की सही देखभाल न करने से गंदगी जमा होने लगती है और दांतों का रंग पीला पड़ जाता है। पीले दांतों को चमकाने के लिए आप नारियल तेल का ये असरदार उपाय कर सकते हैं।
Published : Feb 14, 2025 08:15 pm IST, Updated : Feb 14, 2025 08:15 pm IST
1/5Image Source : Freepik
साफ और चमकते दांत चेहरे की खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देते हैं। लेकिन दांतों की ठीक से क्लीनिंग नहीं करने या कुछ गलत आदतों के कारण दांत पीले पड़ जाते हैं। ऐसे में दांतों की क्लीनिंग के लिए नारियल तेल और हल्दी का उपाय कर सकते हैं।
2/5Image Source : Freepik
हल्दी में एंटी बैक्टीरियल और एंटी फंगल गुण होते हैं। हल्दी का इस्तेमाल करने से दांतों की सूजन और दांतों में सड़न के कारण होने वाले दर्द में राहत मिलती है। हल्दी और नारियल का तेल मिलाकर लगाना असरदार होता है।
3/5Image Source : Freepik
नारियल के तेल में लॉरिक एसिड पाया जाता है जो दांतों को क्लीन रखने में मदद करता है और सड़न से बचाता है। नारियल का तेल दांतों में पाए जाने वाले बैक्टीरिया को क्लीन करता है। आप ऑयल पुलिंग भी कर सकते हैं।
4/5Image Source : Freepik
नारियल के तेल में 1 चुटकी हल्दी मिला लें। इससे अच्छी तरह 1-2 मिनट दांतों की मसाज करें। थोड़ी देर बाद सादा पानी से कुल्ला कर लें। आप चाहें तो इसे ब्रश की मदद से भी दांतों पर लगा सकते हैं। इससे दांत साफ हो जाएंगे।
5/5Image Source : Freepik
आप चाहें तो टूथपेस्ट में थोड़ी हल्दी और नारियल का तेल मिक्स कर सकते हैं। इससे रोजाना ब्रश करने से कुछ ही दिनों में दांत क्लीन हो जाएंगे। इस तरह हल्दी और नारियल का तेल आपके दातों को चमकदार बना देगा।