1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. लाइफस्टाइल
  4. इस विटामिन से स्किन को मिलता है ज़बरदस्त निखार, पिग्मेंटेशन भी होता है दूर, जानें डाइट में कैसे करें इस्तेमाल

इस विटामिन से स्किन को मिलता है ज़बरदस्त निखार, पिग्मेंटेशन भी होता है दूर, जानें डाइट में कैसे करें इस्तेमाल

Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
Published : Aug 30, 2025 02:01 pm IST,  Updated : Aug 30, 2025 02:10 pm IST
अगर आपकी स्किन हर समय बेजान और डल दिख रही है तो हो सकता है कि आपके शरीर में 'विटामिन सी' की कमी हो। विटामिन सी त्वचा के लिए एक बहुत ही शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है। शरीर में इस विटामिन की कमी होने पर स्किन से जुड़ी कई समस्याएं जैसे - पिग्मेंटेशन, काले धब्बे और असमान रंगत होने लगती हैं। बता दें, विटामिन सी सिर्फ सीरम या क्रीम लगाने से ही नहीं, बल्कि खान-पान से भी मिलता है। चलिए जानते हैं इस विटामिन की कमी से कौन से परेशानियां होती हैं और इसकी कमी को पूरा करने के लिए डाइट में क्या शामिल करें?
1/5 Image Source : pixel

विटामिन सी त्वचा को चमकदार बनाता है, क्योंकि यह मेलेनिन के प्रोडक्शन को कम करने में मदद करता है। यही कारण है कि यह पिग्मेंटेशन, काले धब्बे और असमान रंगत को दूर करने में भी बहुत प्रभावी है।
2/5 Image Source : pexel
विटामिन सी त्वचा को चमकदार बनाता है, क्योंकि यह मेलेनिन के प्रोडक्शन को कम करने में मदद करता है। यही कारण है कि यह पिग्मेंटेशन, काले धब्बे और असमान रंगत को दूर करने में भी बहुत प्रभावी है।
विटामिन सी कोलेजन के प्रोडक्शन को भी बढ़ाता है। कोलेजन एक प्रोटीन है जो त्वचा को टाइट और जवां बनाए रखता है। इससे झुर्रियाँ और फाइन लाइन्स कम होती हैं।
3/5 Image Source : pixel
विटामिन सी कोलेजन के प्रोडक्शन को भी बढ़ाता है। कोलेजन एक प्रोटीन है जो त्वचा को टाइट और जवां बनाए रखता है। इससे झुर्रियाँ और फाइन लाइन्स कम होती हैं।
विटामिन सी आपकी त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाता है। ऐसे में शरीर में इसकी कमी होने पर धूप से होने वाले नुकसान सनबर्न और पिग्मेंटेशन का खतरा भी तेजी से बढ़ता है।
4/5 Image Source : freepik
विटामिन सी आपकी त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाता है। ऐसे में शरीर में इसकी कमी होने पर धूप से होने वाले नुकसान सनबर्न और पिग्मेंटेशन का खतरा भी तेजी से बढ़ता है।
अपनी डाइट में आप संतरे, नींबू, मौसमी और अंगूर जैसे विटामिन सी से भरपूर खट्टे फल को शामिल करें। सब्जियों में आप हरी और लाल शिमला मिर्च, टमाटर, ब्रोकली और पालक को शमिल करें। कीवी, स्ट्रॉबेरी, पपीता और अमरूद भी विटामिन सी के अच्छे स्रोत हैं।
5/5 Image Source : freepik

Advertisement