वॉक करते समय अगर आप भी कर रहे हैं ये गलतियां तो फायदे कम नुकसान होंगे ज़्यादा
वॉक करते समय अगर आप भी कर रहे हैं ये गलतियां तो फायदे कम नुकसान होंगे ज़्यादा
वॉक करने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। लेकिन कई लोगों को वॉक का सही तरीका ही नहीं पता है। अगर वॉक करते समय आप भी ये गलतियाँ कर रहे हैं तो इससे फायदे की जगह नुकसान हो सकता है। चलिए जानते हैं वॉकिंग के समय आपको किन गलतियों को करने से बचना है
Published : May 26, 2025 06:30 am IST, Updated : May 26, 2025 06:30 am IST
1/6Image Source : social
पैदल चलन अच्छा व्यायाम है और ये बहुत ही आसान भी होता है। वॉक करने से सेहत को कई फायदे भी मिलते हैं। लेकिन कई लोगों को वॉक का सही तरीका ही नहीं पता है. अगर वॉक करते समय आप भी ये गलतियाँ कर रहे हैं तो इससे फायदे की जगह नुकसान हो सकता है। चलिए जानते हैं वॉकिंग के समय आपको किन गलतियों को करने से बचना है
2/6Image Source : social
बॉडी पाश्चर का रखें ध्यान: वॉक करते समय आपको बॉडी पॉश्चर का खास ध्यान रखना चाहिए। आगे की तरफ झुक कर वॉक करने से बचना चाहिए। हमेशा अपनी पीठ को सीधा रख कर ही वॉक करें। पीठ को झुकाकर वॉक करना पूरी तरह से गलत है। इस तरह से वॉक करने पर पीठ में तकलीफ बढ़ जाती है। जिससे कई तरह की परेशानियां आ सकती हैं।
3/6Image Source : social
सही फुटवियर न पहनना: वॉक करते समय गलत फुटवियर पहनने से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। गलत फुटवियर पहनने से पैर सांस नहीं ले पाते, जिससे पैरों में फंगल इंफेक्शन, दर्द, या अन्य समस्याएं हो सकती हैं। गलत फुटवियर से घुटने, एड़ी और कमर में दर्द भी हो सकता है.
4/6Image Source : social
हाथों को खुला रख कर करें वॉक: अगर आप वॉक करते समय हाथों को बांध कर रखते हैं तो ये आदत छोड़ दीजिए। वॉक करते समय अपने हाथों को खुला छोड़ दें। इस तरह से आप वॉक का पूरा फायदा उठा पाएंगे। हाथ बांधकर वॉक करने से कंधों में दर्द की परेशानी हो सकती है।
5/6Image Source : social
फिक्स करें वॉक का समय : कभी-कभी वॉक करते-करते लोग जल्दी बोर हो जाते हैं। तो कभी अपने किसी साथी के साथ बातचीत करते हुए ज्यादा देर तक वॉक कर लेते हैं। कुछ लोग 10 से 15 मिनट ही वॉक करते हैं। इसके बाद उन्हें थकान महसूस होने लगती है। लेकिन, रोजाना कम से कम 30 मिनट की वॉक जरूर करें। ऐसा करने से आप स्वस्थ रह सकते हैं।
6/6Image Source : social
वॉक करते समय मोबाइल फोन का उपयोग: वॉक करते समय मोबाइल फोन का उपयोग करने से पीठ और गर्दन में दर्द हो सकता है क्योंकि यह खराब शरीर मुद्रा को बढ़ावा देता है. मोबाइल का उपयोग करते समय, लोग अक्सर अपनी गर्दन को नीचे झुकाते हैं, जो रीढ़ की हड्डी पर दबाव डालता है और पीठ और गर्दन के दर्द में योगदान कर सकता है.