चाहिए निखरी हुई त्वचा, तो किचन में रखी इस चीज से बना सकते हैं फेस पैक
चाहिए निखरी हुई त्वचा, तो किचन में रखी इस चीज से बना सकते हैं फेस पैक
चाहिए निखरी हुई त्वचा, तो किचन में रखी इस चीज से बना सकते हैं फेस पैक want glowing skin know how to make face pack with this natural thing kept in the kitchen
Published : Nov 28, 2024 10:03 pm IST, Updated : Nov 28, 2024 10:03 pm IST
1/5Image Source : Freepik
दमकती हुई त्वचा पाने के लिए पार्लर में जाकर महंगे-महंगे ब्यूटी ट्रीटमेंट्स पर पैसे खर्च करना जरूरी नहीं है। अगर आप चाहें तो घर बैठे भी अपनी त्वचा के खोए हुए निखार को वापस पा सकते हैं। आइए दही की मदद से फेस पैक बनाने के बेहद आसान तरीके के बारे में जानते हैं।
2/5Image Source : Freepik
इस केमिकल फ्री फेस पैक को बनाने के लिए आपको महज तीन चीजों की जरूरत पड़ेगी। सबसे पहले एक कटोरी में 2 स्पून दही, 2 स्पून शहद और एक स्पून एलोवेरा जेल निकाल लीजिए। अब आपको इन तीनों नेचुरल चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करके एक पेस्ट तैयार कर लेना है।
3/5Image Source : Freepik
आपका फेस पैक अप्लाई करने के लिए तैयार है। आप इस फेस पैक को अपने चेहरे और गर्दन वाले हिस्से पर अच्छी तरह से लगा लीजिए। अगर आप बेहतर परिणाम हासिल करना चाहते हैं तो आपको लगभग 15 से 20 मिनट तक इस नेचुरल फेस पैक को अप्लाई करके रखना है।
4/5Image Source : Freepik
फेस वॉश करने के बाद आपको खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर महसूस होने लगेगा। दही, शहद और एलोवेरा जेल में पाए जाने वाले तमाम तत्व आपकी त्वचा के लिए वरदान साबित हो सकते हैं। इस फेस पैक की मदद से आप अपनी त्वचा की रंगत को काफी हद तक सुधार सकते हैं।
5/5Image Source : Freepik
आप इस फेस पैक को एक हफ्ते में दो बार इस्तेमाल कर सकते हैं। दही, शहद और एलोवेरा जेल का मिक्सचर आपकी स्किन को डीप क्लीन करने में कारगर साबित हो सकता है। हालांकि, इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर इस्तेमाल करने से पहले आपको पैच टेस्ट करना नहीं भूलना चाहिए।