Weight Loss Habits:वजन घटाने के लिए कुछ आदतों में बदलाव करना असरदार साबित हो सकता है। इसके लिए घंटों जिम करना या क्रेश डाइटिंग करने से बेहतर है छोटी-छोटी आदतों को सुधार लें। इससे लंबे समय के लिए आपको वजन कंट्रोल रहेगा।
Published : Jun 30, 2025 10:02 am IST, Updated : Jun 30, 2025 10:02 am IST
1/5Image Source : Freepik
सबसे पहली आदत है खाने में ज्यादा से ज्यादा सलाद खाने की, जी हां सलाद खाने से पेट आसानी से भर जाता है। इसलिए जब भी खाना खाएं सलाद जरूर खाएं। आप दिन के बड़े दो मील लंच और डिनर जब लेंगे तो उससे पहले 1 बड़ी प्लेट भरकर सलाद जरूर खा लें। इससे गट हेल्थ बेहतर और मोटापा कम होगा।
2/5Image Source : Freepik
अब जो भी खाना खा रहे हैं उसमें करीब 25 प्रतिशत की कटौती कर दें। भले ही आप दिनभर में 4-5 बार खाएं लेकिन खाने का पोर्शन कंट्रोल करना मोटापा कम करने में अहम है। आपको पेट भरकर नहीं खाना है। लाइट मील लेने से आपको भूखे भी नहीं रहना होगा और ज्यादा खाने से भी बचे रहेंगे।
3/5Image Source : Freepik
दिनभर में कम से कम 10 गिलास पानी जरूर पीएं। हर घंटे पर 1 गिलास पानी पीने की आदत बना लें। इससे भूख भी कम लगेगी और शरीर हाइड्रेट रहेगा। बॉडी डिटॉक्स होगी, जिससे वजन घटाना और भी आसान हो जाएगा।
4/5Image Source : Freepik
रात में समय पर सो जाएं और कम से कम 8 घंटे की गहरी नींद जरूर लें। भरपूर नींद लेने से मेटाबॉलिज्म तेज होगा। शरीर में तनाव कम होगा और हार्मोंन बैलेंस करने में मदद मिलेगी। ये सारी चीजें मिलकर वेट पर असर करती हैं।
5/5Image Source : Freepik
आप दिनभर में कम से कम 10 हजार कदम जरूर चलें। आपको 45 मिनट से लेकर 1 घंटे अच्छी वॉक जरूर करनी चाहिए। इससे वजन घटाने की प्रक्रिया बहुत तेज हो जाएगी। आप खुद को ज्यादा एनर्जेटिक और एक्टिव फील करेंगे।