नींबू और फिटकरी मिलाकर इस्तेमाल करने के फायदे क्या है?
नींबू और फिटकरी मिलाकर इस्तेमाल करने के फायदे क्या है?
Benefits Of Nimbu And Fitkari: फिटकरी का तरह के इंफेक्शन से बचाने में मदद करती है। अगर फिटकरी को नींबू के रस के साथ मिलाकर इस्तेमाल करते हैं तो इससे कई समस्याओं को दूर किया जा सकता है। आइये जानते हैं फिटकरी में नींबू मिलाकर लगाने के फायदे क्या हैं?
Published : Jun 23, 2026 12:42 pm IST, Updated : Jun 23, 2026 12:42 pm IST
1/5Image Source : India Tv
फिटकरी में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी फंगल और एंटी-बायोटिक्स गुण होते हैं इसलिए त्वचा पर इसका इस्तेमाल फायदेमंद माना जाता है। शेव करने के बाद चेहरे पर लोग फिटकरी लगाते हैं। जब आप फिटकरी में नींबू का रस मिलाकर इस्तेमाल करते हैं तो इससे फायदे और भी बढ़ जाते हैं।
2/5Image Source : India Tv
अगर त्वचा पर डेड स्किन जमा हो रही है तो फिटकरी और नींबू असरदार काम करते हैं। इससे ड्राईनेस की वजह से दिखने वाली परत साफ हो जाती है। दोनों चीजों को मिलाकर हल्की मालिश करने से बाद फेस को पानी से धो लें। इससे डीप क्लीनिंग होगी और चमक आने लगेगी।
3/5Image Source : India Tv
जिन लोगों के बहुत दाग-धब्बे हो जाते हैं उनके लिए फिटकरी और नींबू असरदार साबित होते हैं। फिटकरी और नींबू को मिलाकर चेहरे पर लगाने से रंग साफ होता है और दाग कम होने लगते हैं। इससे मुंहासे के दाग और कील की समस्या भी कम हो जाती है।
4/5Image Source : India Tv
फिटकरी और नींबू को मिलाकर लगाने से बालों में चमक आने लगती है। इससे बाल मुलायम और सिल्की हो जाते हैं। फिटकरी और नींबू दोनों को मिक्स करके बाल शाइन करने लगते हैं। इससे सफेद बालों की समस्या भी कम होने लगती है। जिन्हें डैंड्रफ की समस्या है उन्हें भी फायदा मिलता है।
5/5Image Source : India Tv
झुर्रियां कम करने के लिए भी इन दोनों चीजों को मिलाकर इस्तेमाल किया जा सकता है। फिटकरी और नींबू दोनों स्किन टाइटनिंग का काम करते हैं। इससे पोर्स कम होते हैं और झुर्रियों की समस्या भी कम होती है। आप फिटकरी और नींबू को मिलाकर पैक की तरह लगा सकते हैं।