Written By: Vanshika Saxena
Published : Feb 13, 2026 10:46 pm IST, Updated : Feb 13, 2026 10:46 pm IST
Image Source : FREEPIK
गुलाब जल को त्वचा के लिए वरदान माना जाता रहा है। अगर आप हर रोज नियम से गुलाब जल का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको महज कुछ ही हफ्तों के अंदर खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर महसूस होने लगेगा। आइए गुलाब जल के कुछ स्किन बेनिफिट्स के बारे में जानते हैं।
Image Source : FREEPIK
क्या आपकी त्वचा बहुत ज्यादा ड्राई रहती है? अगर हां, तो आप गुलाब जल को यूज करना शुरू कर सकते हैं। रूखी और बेजान त्वचा को मुलायम बनाने के लिए आप सबसे पहले मुंह धो लीजिए और फिर रात में सोने से पहले गुलाब जल लगा लीजिए। इस रूटीन को हर रोज फॉलो कीजिए।
Image Source : FREEPIK
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पोषक तत्वों से भरपूर गुलाब जल आपकी स्किन पर नेचुरल टोनर की तरह काम कर सकता है। गुलाब जल पोर्स को टाइट करता है। अगर आप अपनी स्किन को क्लीन रखना चाहते हैं तो रेगुलरली गुलाब जल का इस्तेमाल करना शुरू कर दीजिए।
Image Source : FREEPIK
मुंहासों और दाग-धब्बों को कम करने के लिए भी गुलाब जल को स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बनाया जा सकता है। गुलाब जल में एंटी-एजिंग गुण मौजूद होते हैं यानी त्वचा को जवान बनाए रखने के लिए और झुर्रियों को कम करने के लिए भी गुलाब जल को यूज किया जा सकता है।
Image Source : FREEPIK
गर्मियों का मौसम आने वाला है। गर्मियों में अक्सर गुलाब जल का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है। औषधीय गुणों से भरपूर गुलाब जल लगाने से त्वचा को ठंडक मिलती है। जलन या फिर रैशेज से छुटकारा पाने के लिए भी गुलाब जल का इस्तेमाल किया जा सकता है।