बालों में भृंगराज और मुलेठी का मिश्रण लगाने से क्या होता है? जानें इस्तेमाल का सही तरीका
बालों में भृंगराज और मुलेठी का मिश्रण लगाने से क्या होता है? जानें इस्तेमाल का सही तरीका
बालों की देखभाल में भृंगराज और मुलेठी का मिश्रण काफी लोकप्रिय आयुर्वेदिक उपाय है। सही तरीके से इस्तेमाल करने पर यह बालों और स्कैल्प दोनों के लिए फायदेमंद हो सकता है। चलिए जानते हैं इसके फायदे और इस्तेमाल एक सही तरीका
Published : Apr 21, 2026 07:01 am IST, Updated : Apr 21, 2026 07:02 am IST
1/6Image Source : FACBOOK -Taste the Best
बालों की देखभाल में भृंगराज और मुलेठी का मिश्रण काफी लोकप्रिय आयुर्वेदिक उपाय है। सही तरीके से इस्तेमाल करने पर यह बालों और स्कैल्प दोनों के लिए फायदेमंद हो सकता है। चलिए जानते हैं इसके फायदे और इस्तेमाल एक सही तरीका
2/6Image Source : unsplash
बालों का झड़ना कम: भृंगराज और मुलेठी स्कैल्प के लिए प्रभावी है। भृंगराज स्कैल्प में रक्त संचार बढ़ाकर बालों की जड़ों को पोषण देता है और उन्हें मजबूत बनाता है। मुलेठी स्कैल्प को शांत करने और नमी प्रदान करने में मदद करती है, जिससे बालों का गिरना कम होता है और स्कैल्प स्वस्थ रहती है।
3/6Image Source : unsplash
नए बाल उगाना: भृंगराज और मुलेठी के पोषक तत्व नए बालों को उगाने में मदद करते हैं। इनके नियमित उपयोग से बालों का झड़ना कम होता है और पतले बाल घने बनने में मदद मिलती है।
4/6Image Source : unsplash
समय से पहले सफेद होने से बचाव: भृंगराज और मुलेठी का नियमित इस्तेमाल बालों के प्राकृतिक काले रंग को बनाए रखने और उन्हें स्वस्थ रखने में बहुत मददगार है। भृंगराज में मौजूद पोषक तत्व बालों में मेलेनिन पिगमेंट को बढ़ावा देते हैं, जिससे बाल प्राकृतिक रूप से काले बने रहते हैं और समय से पहले सफेद नहीं होते।
5/6Image Source : unsplash
बालों में मजबूती और चमक: भृंगराज और मुलेठी बालों को रूखेपन से बचाकर उन्हें मुलायम, घना और चमकदार बनाता है। यह मिश्रण विशेष रूप से कमजोर, रूखे और दोमुंहे बालों के लिए बेहद फायदेमंद है।
6/6Image Source : unsplash
1 चम्मच भृंगराज पाउडर, 1 चम्मच मुलेठी पाउडर, 2 चम्मच दही और एलोवेरा जेल लें। इन सभी चीजों को मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट बना लें। इस मिश्रण को स्कैल्प और बालों की लंबाई पर लगाएं। 30-45 मिनट के लिए छोड़ दें। किसी माइल्ड हर्बल शैम्पू से धो लें।