1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. लाइफस्टाइल
  4. बालों में एलोवेरा लगाने का सही तरीका क्या है?

बालों में एलोवेरा लगाने का सही तरीका क्या है?

Written By: Vanshika Saxena
Published : Nov 05, 2025 01:15 pm IST,  Updated : Nov 05, 2025 01:15 pm IST
एलोवेरा में औषधीय गुणों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। अगर आप अपनी हेयर हेल्थ को सुधारना चाहते हैं, तो आप पोषक तत्वों से भरपूर एलोवेरा को अपने हेयर केयर रूटीन का हिस्सा बना सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे...
1/5 Image Source : FREEPIK
एलोवेरा में औषधीय गुणों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। अगर आप अपनी हेयर हेल्थ को सुधारना चाहते हैं, तो आप पोषक तत्वों से भरपूर एलोवेरा को अपने हेयर केयर रूटीन का हिस्सा बना सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे...
सबसे पहले आपको कुछ फ्रेश एलोवेरा के पत्ते लेने हैं। अब इन पत्तों के छिलके को चाकू की मदद से सावधानी से अलग कर लेना है। इसके बाद आप स्पून की मदद से एलोवेरा जेल को एक कटोरी में निकाल सकते हैं। आखिर में इस जेल को मिक्सर में डालकर पीस लीजिए और स्मूद पेस्ट तैयार कर लीजिए।
2/5 Image Source : FREEPIK

आपको अपने बालों को हल्का गीला करने के बाद एलोवेरा जेल को अपने बालों की जड़ों से लेकर सिरों तक अच्छी तरह से अप्लाई कर लेना है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको एलोवेरा जेल को आधे-एक घंटे के लिए लगाए रखना चाहिए।
3/5 Image Source : FREEPIK
आपको अपने बालों को हल्का गीला करने के बाद एलोवेरा जेल को अपने बालों की जड़ों से लेकर सिरों तक अच्छी तरह से अप्लाई कर लेना है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको एलोवेरा जेल को आधे-एक घंटे के लिए लगाए रखना चाहिए।
माइल्ड शैंपू से हेयर वॉश करने के बाद आपको खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर महसूस होने लगेगा। आप एक हफ्ते में दो बार इस तरह से एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। रूखे और बेजान बालों को मुलायम बनाने के लिए एलोवेरा जेल को यूज किया जा सकता है।
4/5 Image Source : FREEPIK
माइल्ड शैंपू से हेयर वॉश करने के बाद आपको खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर महसूस होने लगेगा। आप एक हफ्ते में दो बार इस तरह से एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। रूखे और बेजान बालों को मुलायम बनाने के लिए एलोवेरा जेल को यूज किया जा सकता है।
एलोवेरा जेल की मदद से बाल तेजी से बढ़ने लग जाएंगे। हेयर ग्रोथ को बूस्ट करने के साथ-साथ एलोवेरा जेल आपके बालों को चमकदार बनाने में भी कारगर साबित हो सकता है। कुल मिलाकर एलोवेरा जेल आपके बालों की सेहत के लिए वरदान साबित हो सकता है।
5/5 Image Source : FREEPIK

Advertisement