आम को फलों का राजा कहा जाता है। लेकिन इसके भरपूर स्वाद और पोषण का लाभ उठाने के लिए इसे खाने का एक खास तरीका होता है। अगर आप बस आम काटकर खा लेते हैं, तो जान लें आम खाने का सही तरीका क्या है।
Published : May 18, 2026 10:45 am IST, Updated : May 18, 2026 10:45 am IST
1/5Image Source : India Tv
आम खाने से कम से कम 20-30 मिनट पहले इसे पानी में भिगोकर रखना चाहिए। इससे आम में मौजूद फाइटिक एसिड निकल जाता है। आम की तासीर गर्म होती है। पानी में रखने से इसकी 'थर्मोजेनिक' प्रॉपर्टी कम हो जाती है, जिससे चेहरे पर दाने या मुंहासे नहीं होते।
2/5Image Source : magnific
आयुर्वेद और पुरानी परंपराओं की मानें तो आम को हाथों से दबाकर और चूसकर खाना सबसे बेहतर है। जब आप आम को दबाते हैं, तो उसके अंदर के रेशे टूटते हैं और रस एंजाइम्स के साथ मिल जाता है, जिससे यह आसानी से पचता है।
3/5Image Source : magnific
अगर आप काट कर खा रहे हैं, तो सुनिश्चित करें कि आप छिलके के ठीक नीचे वाला हिस्सा बर्बाद न करें।
4/5Image Source : magnific
आम में शुगर की मात्रा अधिक होती है, जिससे ब्लड शुगर अचानक बढ़ सकता है। इसलिए सुबह खाली पेट इसे न खाएं। वहीं रात को भी इसे खाने से बचें क्योंकि रात के वक्त भी इसे पचाना मुश्किल है।
5/5Image Source : magnific
सुबह के नाश्ते के साथ या दोपहर के भोजन के बीच के समय में इसे खाना सबसे फायदेमंद है।