1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. लाइफस्टाइल
  4. ग्रीक योगर्ट और दही में क्या अंतर है?

ग्रीक योगर्ट और दही में क्या अंतर है?

Written By: Poonam Yadav
Published : Aug 26, 2026 03:59 pm IST,  Updated : Aug 26, 2026 04:11 pm IST
दही और ग्रीक योगर्ट दोनों ही सेहत के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। लेकिन दोनों को अलग अलग तरीकों से बनाया जाता है। अगर आप वजन कम करने, मसल्स मजबूत रखने या डाइट में प्रोटीन बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं, तो यह जानना जरूरी है कि आपके लिए दही और ग्रीक योगर्ट में से कौन सा बेहतर विकल्प हो सकता है? तो, चलिए जानते हैं दोनों के बीच क्या अंतर है?
1/5 Image Source : MAGNIFIC

ग्रीक योगर्ट और दही दोनों को दूध से ही बनाया जाता है। लेकिन ग्रीक योगर्ट को छानकर उसका सारा पानी निकाल दिया जाता है, जिससे वह सामान्य दही की तुलना में ज़्यादा गाढ़ा, क्रीमी और प्रोटीन से भरपूर हो जाता है।
2/5 Image Source : MAGNIFIC
ग्रीक योगर्ट और दही दोनों को दूध से ही बनाया जाता है। लेकिन ग्रीक योगर्ट को छानकर उसका सारा पानी निकाल दिया जाता है, जिससे वह सामान्य दही की तुलना में ज़्यादा गाढ़ा, क्रीमी और प्रोटीन से भरपूर हो जाता है।
दही बनाने की प्रकिया: दूध को गर्म करके रखें। जब दूध हल्का गर्म रहे तो उसमें थोड़ा सा जामन मिलाकर नार्मल टेम्प्रेचर पर रखें। इस तरह आप घर पर आसानी से दही जमा सकते हैं।
3/5 Image Source : MAGNIFIC
दही बनाने की प्रकिया: दूध को गर्म करके रखें। जब दूध हल्का गर्म रहे तो उसमें थोड़ा सा जामन मिलाकर नार्मल टेम्प्रेचर पर रखें। इस तरह आप घर पर आसानी से दही जमा सकते हैं।
ग्रीक योगर्ट बनाने की प्रक्रिया: ग्रीक योगर्ट बनाने के लिए सादे दही को मलमल के कपड़े या बारीक जाली वाली छलनी पर रखकर उसका पानी और मट्ठा पूरी तरह निकाल दिया जाता है, जिससे वह बेहद गाढ़ा हो जाता है।
4/5 Image Source : Magnific
ग्रीक योगर्ट बनाने की प्रक्रिया: ग्रीक योगर्ट बनाने के लिए सादे दही को मलमल के कपड़े या बारीक जाली वाली छलनी पर रखकर उसका पानी और मट्ठा पूरी तरह निकाल दिया जाता है, जिससे वह बेहद गाढ़ा हो जाता है।
ग्रीक योगर्ट में नार्मल दही से लगभग दोगुना प्रोटीन होता है। पानी निकल जाने के कारण ग्रीक योगर्ट में कार्ब्स और लैक्टोज की मात्रा कम होती है। सामान्य दही थोड़ा नरम और हल्का पतला हो सकता है, जबकि ग्रीक योगर्ट बेहद गाढ़ा और मखमली होता है।
5/5 Image Source : MAGNIFIC

Advertisement