Published : Aug 04, 2026 11:02 am IST, Updated : Aug 04, 2026 11:02 am IST
1/5Image Source : UNSPLASH
मानसून के मौसम में ऑयली स्किन वालों को अपनी स्किन का ख़ास ध्यान रखना पड़ता है। दरअसल, इस मौसम में नमी बढ़ जाती है जिससे त्वचा और ऑयली हो जाती है जिससे पोर्स बंद होने लगता है और इस कारण एक्ने की समस्या बढ़ने लगती है। ऐसे में डर्मफॉलिक्स हेयर ट्रांसप्लांट एंड स्किन क्लिनिक की फाउंडर, एमबीबीएस, एमडी, डर्मेटोलॉजिस्ट एवं एस्थेटिक फिजिशियन डॉक्टर आंचल पंथ बता रही हैं कि इस सीज़न में ऑयली स्किन की केयर कैसे करें?
2/5Image Source : UNSPLASH
क्लींजर का इस्तेमाल: ऑयली स्किन वालों को इस मौसम में इस तरह के क्लींजर का इस्तेमाल करना चाहिए जो एक्स्ट्रा ऑयल और गंदगी को हटाने में कारगर हों। इसके लिए आप जेल-बेस्ड या फोमिंग फॉर्मूला अच्छा माना जाता है, जो रोमछिद्रों की गहराई तक जाकर सफाई करे।
3/5Image Source : UNSPLASH
सीरम का इस्तेमाल: इसके बाद आप सीरम का इस्तेमाल कर सकते हैं. ऑयली स्किन होने पर सैलिसिलिक एसिड वाले सीरम का इस्तेमाल करना चाहिए। यह स्किन पर जेंटल काम करता है और स्किन इसे आसानी से अपना लेती है।
4/5Image Source : UNSPLASH
मॉइस्चराइज़र: ऑयली स्किन होने पर नियासिनामाइड से भरपूर मॉइस्चराइज़र का इस्तेमाल करें। इसमें मौजूद ज़िंक रेडनेस कम करने और स्किन को आराम देने में मदद करते हैं। यह हल्का होता है और आसानी से फैल जाता है।
5/5Image Source : UNSPLASH
सनस्क्रीन: ऑयली स्किन पर इस तरह के सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें जिसका टेक्सचर पानी जैसा हल्का होता है, यह ऑयली स्किन पर अच्छा काम करता है। ये त्वचा में तुरंत समा जाते हैं और चिपचिपापन नहीं छोड़ते।