त्वचा को जवान बनाए रखने के लिए चेहरे पर क्या लगाना चाहिए?
त्वचा को जवान बनाए रखने के लिए चेहरे पर क्या लगाना चाहिए?
What To Apply To Keep Skin Young: अगर आप भी अपनी त्वचा को लंबे समय तक यंग बनाए रखना चाहते हैं, तो आप इस फेस पैक को अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल कर सकते हैं।
Published : Nov 18, 2025 10:55 pm IST, Updated : Nov 18, 2025 11:32 pm IST
1/5Image Source : FREEPIK
चेहरे पर जल्दी बुढ़ापे के लक्षण न दिखाई दें, इसके लिए आपको अपने लाइफस्टाइल और डाइट प्लान को हेल्दी बनाए रखने की कोशिश करनी चाहिए। इसके अलावा त्वचा को लंबे समय तक जवान बनाए रखने के लिए आपको अपने स्किन केयर रूटीन पर भी खास ध्यान देने की जरूरत है।
2/5Image Source : FREEPIK
घर पर फेस पैक बनाने के लिए आपको एवोकाडो और ओट्स चाहिए होंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस केमिकल फ्री फेस पैक में एंटी एजिंग गुण होते हैं। सबसे पहले आपको एवोकाडो को अच्छी तरह से पीस लेना है। एवोकाडो के बाद ओट्स को भी बारीक-बारीक पीस लीजिए।
3/5Image Source : FREEPIK
आपको एक कटोरी में एवोकाडो के स्मूद पेस्ट और ओट्स के बारीक पाउडर को निकाल लेना है और फिर इन दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लेना है। एक केमिकल फ्री पेस्ट तैयार हो जाएगा जिसे आप फेस पैक की तरह अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल कर सकते हैं।
4/5Image Source : FREEPIK
त्वचा को लंबे समय तक जवान बनाए रखने के लिए इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई कर लीजिए। लगभग 10-20 मिनट तक इस फेस पैक को लगाए रखने के बाद आप फेस वॉश कर सकते हैं। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए फेस वॉश करते समय गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें।
5/5Image Source : FREEPIK
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एवोकाडो और ओट्स, दोनों में मौजूद पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा त्वचा की सेहत के लिए वरदान साबित हो सकती है। हालांकि, इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले आपको पैच टेस्ट करना नहीं भूलना चाहिए।