1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. लाइफस्टाइल
  4. चेहरे पर निकली फुंसी पर क्या लगाना चाहिए?

चेहरे पर निकली फुंसी पर क्या लगाना चाहिए?

Written By: Vanshika Saxena
Published : Sep 05, 2025 12:55 pm IST,  Updated : Sep 05, 2025 12:55 pm IST
क्या आपके चेहरे पर भी अक्सर फुंसी निकल आती है? फुंसी निकलने की वजह से चेहरे की खूबसूरती बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है। आइए ऐसे घरेलू नुस्खों के बारे में जानकारी हासिल करते हैं, जिन्हें फॉलो कर आपको फुंसी से नेचुरली छुटकारा मिल सकता है।
1/5 Image Source : FREEPIK
क्या आपके चेहरे पर भी अक्सर फुंसी निकल आती है? फुंसी निकलने की वजह से चेहरे की खूबसूरती बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है। आइए ऐसे घरेलू नुस्खों के बारे में जानकारी हासिल करते हैं, जिन्हें फॉलो कर आपको फुंसी से नेचुरली छुटकारा मिल सकता है।
फुंसी की समस्या के लिए नीम की पत्तियां काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नीम की पत्तियों में पाए जाने वाले तमाम पोषक तत्व न केवल आपकी सेहत पर बल्कि आपकी त्वचा पर भी पॉजिटिव असर डाल सकते हैं।
2/5 Image Source : FREEPIK
फुंसी की समस्या के लिए नीम की पत्तियां काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नीम की पत्तियों में पाए जाने वाले तमाम पोषक तत्व न केवल आपकी सेहत पर बल्कि आपकी त्वचा पर भी पॉजिटिव असर डाल सकते हैं।
सबसे पहले नीम की पत्तियों को धोकर साफ कर लीजिए। अब इन्हें अच्छी तरह से पीसकर एक पेस्ट तैयार कर लीजिए। फुंसी को दूर करने के लिए आप नीम के पेस्ट को अप्लाई कर सकते हैं। थोड़ी देर तक इस पेस्ट को फुंसी पर लगाए रखने के बाद फेस वॉश कर लीजिए।
3/5 Image Source : FREEPIK
सबसे पहले नीम की पत्तियों को धोकर साफ कर लीजिए। अब इन्हें अच्छी तरह से पीसकर एक पेस्ट तैयार कर लीजिए। फुंसी को दूर करने के लिए आप नीम के पेस्ट को अप्लाई कर सकते हैं। थोड़ी देर तक इस पेस्ट को फुंसी पर लगाए रखने के बाद फेस वॉश कर लीजिए।
क्या आप जानते हैं कि हल्दी आपकी त्वचा के लिए वरदान साबित हो सकती है? फुंसी की समस्या से छुटकारा पाने के लिए भी हल्दी का इस्तेमाल किया जा सकता है। आइए हल्दी को स्किन केयर रूटीन में शामिल करने के सही तरीके के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।
4/5 Image Source : FREEPIK
क्या आप जानते हैं कि हल्दी आपकी त्वचा के लिए वरदान साबित हो सकती है? फुंसी की समस्या से छुटकारा पाने के लिए भी हल्दी का इस्तेमाल किया जा सकता है। आइए हल्दी को स्किन केयर रूटीन में शामिल करने के सही तरीके के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।
हल्दी पाउडर में थोड़ा सा पानी या फिर दूध मिक्स कर एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लीजिए। अब इस पेस्ट को फुंसी पर लगाकर थोड़ी देर के लिए छोड़ दीजिए। अब आप फेस वॉश कर सकते हैं। महज एक हफ्ते के अंदर आपको खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर दिखने लगेगा।
5/5 Image Source : FREEPIK

Advertisement