1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. लाइफस्टाइल
  4. कॉफी में क्या मिलाकर लगाने से चेहरा साफ होता है?

कॉफी में क्या मिलाकर लगाने से चेहरा साफ होता है?

Written By: Vanshika Saxena
Published : Sep 06, 2025 12:19 pm IST,  Updated : Sep 06, 2025 12:19 pm IST
क्या आप जानते हैं कि कॉफी में पाए जाने वाले तत्व आपकी सेहत के साथ-साथ आपकी त्वचा पर भी पॉजिटिव असर डाल सकते हैं? आइए दमकती हुई त्वचा पाने के लिए कॉफी फेस पैक बनाने के बेहद आसान तरीके के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।
1/5 Image Source : FREEPIK
क्या आप जानते हैं कि कॉफी में पाए जाने वाले तत्व आपकी सेहत के साथ-साथ आपकी त्वचा पर भी पॉजिटिव असर डाल सकते हैं? आइए दमकती हुई त्वचा पाने के लिए कॉफी फेस पैक बनाने के बेहद आसान तरीके के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।
सबसे पहले एक कटोरी में दो स्पून कॉफी पाउडर निकाल लीजिए। अब आपको इसी कटोरी में थोड़ा सा दूध निकाल लेना है। आखिर में हाफ स्पून शहद निकालिए और इन तीनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लीजिए।
2/5 Image Source : FREEPIK
सबसे पहले एक कटोरी में दो स्पून कॉफी पाउडर निकाल लीजिए। अब आपको इसी कटोरी में थोड़ा सा दूध निकाल लेना है। आखिर में हाफ स्पून शहद निकालिए और इन तीनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लीजिए।
आप दूध, शहद और कॉफी से बने इस फेस पैक को एक हफ्ते में एक से दो बार अपने चेहरे पर लगा सकते हैं। आपको पोषक तत्वों से भरपूर इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर और अपनी गर्दन वाले हिस्से पर अच्छी तरह से अप्लाई कर लेना है।
3/5 Image Source : FREEPIK
आप दूध, शहद और कॉफी से बने इस फेस पैक को एक हफ्ते में एक से दो बार अपने चेहरे पर लगा सकते हैं। आपको पोषक तत्वों से भरपूर इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर और अपनी गर्दन वाले हिस्से पर अच्छी तरह से अप्लाई कर लेना है।
बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए इस होममेड फेस पैक को लगभग 10 से 15 मिनट तक लगाए रखें। 15 मिनट के बाद आप फेस वॉश कर सकते हैं। आपको बता दें कि मुंह धोने के बाद आपको खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर दिखाई देने लगेगा।
4/5 Image Source : FREEPIK
बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए इस होममेड फेस पैक को लगभग 10 से 15 मिनट तक लगाए रखें। 15 मिनट के बाद आप फेस वॉश कर सकते हैं। आपको बता दें कि मुंह धोने के बाद आपको खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर दिखाई देने लगेगा।
कॉफी फेस पैक आपकी त्वचा की रंगत को काफी हद तक सुधार सकता है। डल स्किन से छुटकारा पाने के लिए आप भी इस फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले आपको पैच टेस्ट करना नहीं भूलना चाहिए।
5/5 Image Source : FREEPIK

Advertisement