नारियल के तेल में ये 1 चीज मिलाकर बालों पर लगाएं, दोगुनी रफ्तार से बढ़ने लगेंगी जुल्फें
नारियल के तेल में ये 1 चीज मिलाकर बालों पर लगाएं, दोगुनी रफ्तार से बढ़ने लगेंगी जुल्फें
Best Oil For Long Hair: बालों को लंबा और काला बनाने के लिए नारियल का तेल अच्छा माना जाता है। अगर नारियल के तेल में कुछ चीजें मिलाकर बालों पर लगा लें तो इससे बाल तेजी से लंबे होने लगेंगे।
Published : Feb 27, 2025 09:42 pm IST, Updated : Feb 27, 2025 09:42 pm IST
1/5Image Source : Freepik
अगर आप लंबे, घने और मजबूत बाल चाहते हैं तो बालों पर नारियल तेल की मसाज करें। नारियल तेल बालों के लिए काफी अच्छा माना जाता है। इसमें पाए कई विटामिन और एंटी ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो बालों का झड़ना कम करते हैं।
2/5Image Source : Freepik
नारियल का तेल बालों पर लगाने से बालों की लंबाई बढ़ती है। इससे बालों की रूखापन दूर होता है और बाल सॉफ्ट सिल्की बनते हैं। नारियल के तेल में कुछ चीजें मिलाने से बालों की लंबाई में जादुई असर देखने को मिलता है।
3/5Image Source : Freepik
बालों की लंबाई बढ़ाने के लिए नारियल तेल में करी पत्ता मिलाकर लगाना अच्छा माना जाता है। करी पत्तों में बीटा-कैरोटीन और प्रोटीन होता है, जो बालों को अंदर से मजबूत बनाता है और बालों की अच्छी ग्रोथ में मदद करता है।
4/5Image Source : Freepik
इसके लिए नारियल के तेल को गर्म करें और इसमें कुछ करी पत्ते डाल दें। तेल में जब करी पत्ता जलकर काले हो जाएं तो गैस बंद कर दें और तेल को ठंडा होने के लिए रख दें। ठंडा होने पर इस तेल को बालों की जड़ों पर लगाएं।
5/5Image Source : Freepik
मसाज करें। इस तेल को करीब 1-2 घंटे बालों पर लगाकर रखें और फिर किसी माइल्ड शैंपू से बालों को वॉश कर लें। आपके बालों में फर्क नजर आने लगेगा।