कब से शुरू होगा फरीदाबाद में लगने वाला सूरजकुंड मेला, नोट कर लें तारीख और पता
कब से शुरू होगा फरीदाबाद में लगने वाला सूरजकुंड मेला, नोट कर लें तारीख और पता
Surajkund Mela 2025 Date: सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय मेला जल्द शुरू होने वाला है। शिल्प मेले का ये 38वां संस्करण है। इस मेले को लेकर लोग काफी उत्सुक रहते हैं। जानिए कब से लगने जा रहा है सूरज कुंड मेला?
Published : Jan 13, 2025 05:03 pm IST, Updated : Jan 13, 2025 05:03 pm IST
1/5Image Source : Social
अंतरराष्ट्रीय क्राफ्ट मेले के नाम से फेमस सूरजकुंड मेला जल्द शुरू होने वाला है। हस्तशिल्प में रुचि रखने वाले हजारों लोग इस मेला को देखने पहुंचते हैं। सूरजकुंड मेले ने सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को संजोकर रखा है। जिसे दुनियाभर में फैलाने की कोशिश की जा रही है।
2/5Image Source : Social
इस बार सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेला 2025 हरियाणा के फरीदाबाद जिले के सूरजकुंड में 7 फरवरी से 23 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। मेला सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक खुला रहेगा। वीकेंड पर यहा काफी ज्यादा भीड़ होती है।
3/5Image Source : Social
दिल्ली से फरीदाबाद जाने के लिए आप मेट्रो ले सकते हैं। सूरजकुंड मेला के लिए सबसे नजदीकी मेट्रो स्टेशन बदरपुर (वायलेट लाइन) है। यहा से ऑटो या कैब के जरिए आप मेला स्थल तक पहुंच सकते हैं। कार से दिल्ली से सूरजकुंड की दूरी करीब 23 किलोमीटर है।
4/5Image Source : Social
सूरजकुंड मेला में एंट्री के लिए आपको टिकट लेना पड़ता है। वीक डेज यानि सोमवार से शुक्रवार तक 120 रुपये का टिकट है। वीकेंड यानि शनिवार और रविवार को 180 रुपये प्रति व्यक्ति टिकट है।
5/5Image Source : Social
मेला में जाने के लिए आप दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) के सारथी ऐप के जरिए टिकट बुक करा सकते हैं। दिल्ली मेट्रो स्टेशन के विशेष काउंटर से भी सूरजकुंड मेला के लिए ऑनलाइन टिकट खरीद सकते हैं।