भारत में सबसे सस्ते और बेहतरीन क्वालिटी के ड्राई फ्रूट्स मुख्य रूप से थोक बाजारों में मिलते हैं। अगर आप भारत के सबसे सस्ते ड्राई फ्रूट्स बाजारों की तलाश में हैं, तो इन बाजारों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
Published : May 20, 2026 02:16 pm IST, Updated : May 20, 2026 02:16 pm IST
1/5Image Source : magnific
यह सिर्फ भारत का ही नहीं, बल्कि पूरे एशिया का सबसे बड़ा मसालों और ड्राई फ्रूट्स का थोक बाजार है। यहां आपको काजू, बादाम, अखरोट, पिस्ता और किशमिश जैसी चीजें रिटेल मार्केट से 30% से 50% तक सस्ते दामों पर मिल जाती हैं।
2/5Image Source : magnific
अगर आप खास तौर पर अखरोट और बादाम खरीदना चाहते हैं, तो जम्मू-कश्मीर का स्थानीय बाजार सबसे बेस्ट है। यहां के बगीचों से सीधे ड्राई फ्रूट्स आते हैं, इसलिए ये बिना किसी मिलावट के, एकदम ताज़ा और बहुत सस्ते मिलते हैं।
3/5Image Source : magnific
मुंबई के क्रॉफर्ड मार्केट में पिस्ता से लेकर बादाम, अखरोट, नट्स और ब्लूबेरी जैसे विदेशी ड्राई फ्रूट्स बेहद सस्ते दामों पर मिलते हैं।
4/5Image Source : magnific
अगर आपको काजू थोक के भाव में चाहिए, तो गोवा इसके लिए सबसे सही जगह है। गोवा में काजू की खेती बड़े पैमाने पर होती है। वहां के स्थानीय सरकारी एम्पोरियम या थोक डीलर्स से खरीदने पर यह बाकी शहरों के मुकाबले काफी कम दाम में मिल जाता है।
5/5Image Source : magnific
अमृतसर का मशहूर गुरु बाजार कश्मीरी ड्राई फ्रूट्स जैसे बादाम, अखरोट और अंजीर के लिए दुनियाभर में मशहूर है। यहां भी आपको सस्ते दामों पर ड्राई फ्रूट्स मिल जाते हैं।