आर्म्स फैट को कंट्रोल करने के लिए कौन सी एक्सरसाइज करनी चाहिए?
आर्म्स फैट को कंट्रोल करने के लिए कौन सी एक्सरसाइज करनी चाहिए?
आर्म्स यानी की बाजुओं का मोटाप कंट्रोल करना बड़ा मुश्किल होता है। अगर वजन कम भी हो जाए तो आर्म्स की स्किन लटक जाती है जिसे टोंड करना बहुत ज़रूरी है। चलिए जानते हैं बाजुओं का मोटापा कम कर, उसे टोंड करने के लिए कौन सी एक्सरसाइज़ करनी चाहिए?
Published : Jun 08, 2026 12:57 pm IST, Updated : Jun 08, 2026 01:01 pm IST
1/5Image Source : UNSPLASH
बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए लोग स्ट्रिक्ट डाइट और एक्सरसाइज़ फॉलो करते हैं। सही डाइट और एक्सरसाइज़ से कुछ ही महीनों में असर दिखने लगता है और वजन कम होने लगता है। लेकिन, आर्म्स यानी की बाजुओं का मोटाप कंट्रोल करना बड़ा मुश्किल होता है। अगर वजन कम भी हो जाए तो आर्म्स की स्किन लटक जाती है जिसे टोंड करना बहुत ज़रूरी है। चलिए जानते हैं बाजुओं का मोटापा कम कर, उसे टोंड करने के लिए कौन सी एक्सरसाइज़ करनी चाहिए?
2/5Image Source : UNSPLASH
वॉल पुशअप्स: बाजुओं का मोटापा कम कर उसे सुडौल बनाने में वॉल पुशअप्स एक्सरसाइज फायदेमंद माना जाता है। यह एक्सरसाइज कन्धों, बाजुओं और चेस्ट को एक्टिव करती है जिससे वहां पर जमा फैट धीरे धीर पिघलता है। यह पीठ की मांशपेशियों को भी मजबूत बनाती है। इसे करने के लिए दीवार से थोड़ी दूरी पर खड़े रहें। अपने पैरों को हल्का सा फैलाएं। सांस लेते हुए शरीर एकदम सीधा रखें और कोहनी को मोड़ते हुए छाती को दिवार के पास लेकर जाएं और फिर सांस छोड़ते हुए हाथों से दिवार को धक्का देते हुए नार्मल अवस्था में आएं। 15 15 बार इसका तीन सेट करें।
3/5Image Source : MAGNIFIC
फॉरवर्ड प्लस: फॉरवर्ड प्लस भी बाजुओं का फैट कम करने में बेहद प्रभावकारी है। अच्छी बात यह है कि इसे करने से सिर्फ बाजू का मोटापा ही कम नहीं होता बल्कि छाती का एक्स्ट्रा वजन भी कम होता है। इसे करने के लिए किसी इक्विपमेंट की ज़रूरत नहीं पड़ती है। इसे करना बेहद आसान है। अपने दोनों हाथों को चेस्ट के पास लेकर आएं और फिर सीधा फैलाएं। पंजहों को खुला छोड़ें और अब हाथों को आगे पीछे करते हुए घुमाएं। 15-15 बार इसका तीन सेट करें।
4/5Image Source : UNSPLASH
आर्म्स विंग: आर्म्स विंग एक ऐसी एक्सरसाइज़ है जो बाजुओं की लटकती हुई चर्बी को टाइट करती है। साथ ही और पीठ की ऊपरी मांशपेशियों को भी मजबूत बनाती है। सबसे पहले सीधे खड़े हों उसके बाद गर्दन और कमर को हल्का सा झुकाएं। पैरों को हल्का स्क्वेट की पोजीशन में रखें। अब, अपने दोनों हाथों को सीधा रखकर स्पीड में पीछे की तरफ घुमाएं।
5/5Image Source : MAGNIFIC
आर्म्स स्क्वीज़: आर्म्स स्क्वीज़ भी एक बेहद असरदार एक्सरसाइज़ है। यह बाजुओं के अलावा कन्धों और चेस्ट को भी टोन करती है। इसे करने के लिए आपको आर्म्स विंग वाले पोजीशन में ही खड़ा रहना है। अब दोनों हाथों को अपने कूल्हों के पीछे लेते हुए एक दूसरे से टच करें।