बसंत पंचमी पर फूल जैसी दिखेंगी, पहनें आलिया भट्ट के पसंदीदा यलो शेड वाले आउटफिट्स
बसंत पंचमी पर फूल जैसी दिखेंगी, पहनें आलिया भट्ट के पसंदीदा यलो शेड वाले आउटफिट्स
Basant Panchami Outfits: बसंत पंचमी के दिन पीले रंग का विशेष महत्व होता है। पीले कपड़े से लेकर पीले पकवान तक घर में बनाए जाते हैं। बसंत पंचमी के दिन अगर आपको सबसे खूबसूरत दिखना है तो आलिया भट्ट के इन आउटफिट्स को कॉपी करें।
Published : Jan 27, 2025 05:55 pm IST, Updated : Jan 27, 2025 05:59 pm IST
1/5Image Source : Instagram
बला की खूबसूरत और बॉलीवुड की सुपर टेलेंटेड एक्ट्रेस आलिय भट्ट को पीले रंग से काफी प्यार है। आलिय भट्ट अक्सर यलो साड़ी, सूट या फिर लहंगा पहने नजर आती हैं। हाल ही में आलिया, रहा और रणवीर ने यलो आउटफिट में फैमिली संग पूजा की। बसंत पंचमी पर आप इस लुक को कॉपी कर सकती हैं।
2/5Image Source : Instagram
आलिया ने मस्टर्ड यलो साड़ी पहनी है जिसमें गोल्डन वर्क किया गया है। बेहद खूबसूरत ईयररिंग्स के साथ साड़ी लुक को कंप्लीट किया है। आलिया के साथ ही पूरी फैमिली ने टीमअप किया है। खूबसूरती में चारचांद लगाने के लिए आलिया की तरह बालों में पीले फूल भी लगा सकती है।
3/5Image Source : Instagram
किसी फंक्शन में यलो कलर पहनना है तो आलिया भट्ट के जैसी साड़ी पहन सकती हैं। आलिया ने गले में चोकर और कानों में खूबसूरत ईयर रिंग पहने हैं। न्यूड मेकअप और उसके साथ बालों को गूंंथकर रिबन के साथ बांधा हुआ है। आप इस तरह फ्री पल्लू वाली साड़ी पहन सकती हैं।
4/5Image Source : Instagram
बनारसी यलो साड़ी को पिंक ब्लाउज या फिर रेड ब्लाउज के साथ टीमअप कर सकते हैं। इस लुक में आप बेहद खूबसूरत लगेंगी। आप आलिया की तरह पीले रंग का लहंगा भी पहन सकती है। ये आउटफिट आपको परफेक्ट फेस्टिवल लुक देंगे।
5/5Image Source : Instagram
बसंत पंचमी के दिन अगर आप इस तरह की कोई साड़ी पहनकर निकलेंगी तो हर कोई आपको देखेगा। आप अपने स्पॉट के हिसाब से लुक में कुछ बदलाव कर सकती है। लेकिन स्लीवलेस ब्लाउज इसे और भी इनहेंस करेगा।