1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. मस्ट वाच
  4. खरबपतियों के लिए बनाया गया है यह प्लेन, कीमत 388 करोड़ रुपये

खरबपतियों के लिए बनाया गया है यह प्लेन, कीमत 388 करोड़ रुपये

Written By: IndiaTV Hindi Desk
Published : Sep 15, 2016 02:39 pm IST,  Updated : Sep 15, 2016 02:39 pm IST
बड़े बिजनसमैन के लिए प्राइवेट जेट्स बनाने वाली कंपनियां अपने विमानों में लग्जरी का खास ख्याल रखती हैं। इन जेट्स में घुसने के बाद आप अपने आपको किसी और ही दुनिया में पाएंगे। सफाई और इंटीरियर डिजाइनिंग ऐसी कि फाइव स्टार होटल फेल हो जाएं। ऐसा ही एक शानदार प्लेन बनाया है फ्रांसीसी कंपनी दसॉ ने, और इसका नाम है फाल्कन 8एक्स। आइए, तस्वीरों के जरिए जानते हैं इस खूबसूरत प्लेन के बारे में... (Photos: dassaultfalcon.com)
1/9

दसॉ फाल्कन 8एक्स एक प्राइवेट प्लेन है। इसका इंटीरियर इतना खूबसूरत है कि आप बस इसे देखते ही रह जाते हैं।
2/9

इस प्लेन को लंबी दूरी की यात्राओं के लिए बनाया गया है और इस मामले में यह अपने सेगमेंट में सबसे अच्छा है। एक बार में यह प्लेन लगभग 11,900 किमी तक की दूरी तय कर सकता है।
3/9

खास बात यह है कि फाल्कन 8एक्स की ऑपरेटिंग कॉस्ट भी बाकी प्लेन के मुकाबले कम है। इसमें कई ऐसी टेक्नॉलजी लगाई गई हैं जो इस रेंज के अन्य जेट्स में नहीं मिलतीं।
4/9

इस जहाज की केबिन काफी बड़ी है और इसमें आपको भरपूर जगह मिलेगी। फाल्कन 8एक्स में कंपनी ने 'HD+ केबिन मैनेजमेंट सिस्टम' लगाया है।
5/9

लंबी दूरी की यात्रा पर हों और आपका पार्टी करने का मन हो जाए, तो इस चीज का भी इस विमान में खास ख्याल रखा गया है। इस प्लेन में आप एक छोटा-सा बार भी बना सकते हैं।
6/9

इस प्लेन में आपको आराम का सारा बंदोबस्त मिलेगा। बेहद लंबी यात्राओं में भी आपको शायद ही कोई तकलीफ पेश आए।
7/9

इसके केबिन की खास बात यह है कि आप इसे अपनी जरूरत के मुताबिक ढाल सकते हैं। इसके इंटीरियर्स को आप अपनी पसंद के मुताबिक 30 अलग-अलग केबिन लेआउट्स में ढाल सकते हैं।
8/9

कंपनी का कहना है कि यह जहाज इस साल के अंत तक बाजार में आ जाएगा। इसकी कीमत लगभग 388 करोड़ रुपये है। है न यह खरबपतियों का खास खिलौना!
9/9

Advertisement