एक क्लिक में जानिए 500 और 1000 के नोट को लेकर पीएम मोदी की बड़ी बातें
एक क्लिक में जानिए 500 और 1000 के नोट को लेकर पीएम मोदी की बड़ी बातें
India TV News Desk
Published : Nov 09, 2016 07:52 am IST,
Updated : Nov 09, 2016 12:23 pm IST
पीएम नरेंद्र मोदी ने आज बड़ा ऐलान किया। आधी रात के बाद से देश में 1000 और 500 के नोट बंद कर दिए जाएंगे। पीएम ने आज अचानक ये ऐलान करके सबको चौंका दिया लेकिन इससे भी बड़ी खबर ये है कि सरकार एक हजार की जगह 2000 रुपये के नए नोट जारी करेगी। 500 रुपये के पुराने नोट की जगह पांच सौ के नए नोट जारी किए जाएंगे। पीएम देश को बताया कि इस फैसले से घबराने की जरूरत नहीं है। जानिए पीएम मोदी ने 500 और 1000 के नोटों को लेकर क्या कही बड़ी बातें।
आज से 500 और 1000 के नोट से लेन-देन बंद।
नोटों पर बैन मंगलवार आधी रात को लागू हुए।
10 नवंबर से 30 दिसंबर तक बैंक, डाकघर में जमा होंगे पुराने नोट।
24 नवंबर तक 4000 रुपए के 500-1000 के नोट बदले जाएंगे।
25 नवंबर से 4000 कुपए की सीमा वृद्धि कर दी जाएगी।
9-10 नवंबर एटीएम नहीं चलेंगे। इसके साथ ही औज बैंक बंद रहेंगे।
11 नवंबर तक कुछ सार्वजनिक जगहों पर 500-1000 के नोट चलेंगे।
11 नवंबर की रात पेट्रोल पंप पर चलेंगे 500-1000 के नोट।
100, 20, 10, 2, 1 रुपए ते नोटों के साथ और सभी नोट चलेंगे।
Image Source : pti
500-1000 के नोट के बदले नए 500 और 2000 के नोट आएंगे।