57 साल की उम्र में भी सलमान खान फिटनेस के मामले में यंग एक्टर्स को दे रहे मात, देखिए PHOTOS
57 साल की उम्र में भी सलमान खान फिटनेस के मामले में यंग एक्टर्स को दे रहे मात, देखिए PHOTOS
Happy Birthday Salman Khan: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान इंडस्ट्री के सबसे फिट सेलिब्रिटीज में से एक माने जाते हैं। 57 साल उम्र में भी उन्होंने अपने आपको काफी फिट रखा हुआ है। इस उम्र में भी उनकी फिटनेस काबिले-तारीफ है। यही वजह है कि वह इतनी उम्र में भी अपनी फिटनेस और एनर्जी के बूते यंग एक्टर्स को कांटे की टक्कर देते हैं
Published : Dec 27, 2022 07:14 am IST, Updated : Dec 27, 2022 06:09 pm IST
1/7Image Source : INSTAGRAM/ beingsalmankhan
बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान इंडस्ट्री के सबसे फिट सेलिब्रिटीज में से एक माने जाते हैं। 57 साल उम्र में भी उन्होंने अपने आपको काफी फिट रखा हुआ है। इस उम्र में भी उनकी फिटनेस काबिले-तारीफ है। यही वजह है कि वह इतनी उम्र में भी अपनी फिटनेस और एनर्जी के बूते यंग एक्टर्स को कांटे की टक्कर देते हैं। खुद को फिट रखने के लिए एक्टर एक खास तरह की लाइफस्टाइल को फॉलो करते हैं।
2/7Image Source : INSTAGRAM/beingsalmankhan_.03
सलमान खान आज (27 दिसंबर) अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं। यूं तो सलमान अपने बर्थडे की खास पार्टी पनवेल वाले फार्म हाउस पर रखते हैं, लेकिन इस बार भाईजान ने पनवेल की जगह बांद्रा स्थित अपने गैलेक्सी अपार्टमेंट में रखा है। ऐसे में उनके जन्मदिन के मौके पर आइए एक नजर डालते हैं उनके फिटनेस पर।
3/7Image Source : INSTAGRAM/beingsalmankhan
सलमान खान के फिटनेस ट्रेनर राकेश उदियार का कहना है कि सलमान खान नियमित रूप से कार्डियो करते हैं।
4/7Image Source : Happy Birthday Salman Khan
सलमान खान अपने दिन की शुरुआत एक घंटे तक वेट ट्रेनिंग से करते हैं। इसके बाद वह दो घंटे का हाइकिंग सेक्शन भी रखते हैं।
5/7Image Source : INSTAGRAM/beingsalmankhan
सलमान खान हैवी वेट से मॉडरेट तक के वेट का इस्तेमाल करते हैं। इसके साथ ही एक्टर हर एक्सरसाइज के 5 सेट करते हैं और 20 रैप्स करते हैं।
6/7Image Source : INSTAGRAM/ beingsalmankhan
सलमान खान सिंपल और रिजल्ट ओरिएंटेड वर्कआउट करना ही पसंद करते हैं। खुद की बॉडी को आराम देने के लिए वह वर्कआउट से एक दिन का ब्रेक भी लेते हैं।
7/7Image Source : INSTAGRAM/ beingsalmankhan
वर्कआउट करने के साथ-साथ सलमान खान अपनी डाइट का भी खास ध्यान रखते हैं।