PHOTOS: बकरीद के मौके पर देशभर में बिके लाखों बकरे, सेवइयों की दुकानों पर भी रही भीड़
PHOTOS: बकरीद के मौके पर देशभर में बिके लाखों बकरे, सेवइयों की दुकानों पर भी रही भीड़
बकरीद से पहले देशभर में बाजारों में रौनक देखी गई। दिल्ली, श्रीनगर, गुवाहाटी, कोलकाता और रांची में लोग कुर्बानी के लिए बकरों और भेड़ों की खरीदारी करते नजर आए। सेवइयों की भी भारी मांग देखने को मिली।
Published : Jun 06, 2025 10:53 pm IST, Updated : Jun 06, 2025 10:53 pm IST
1/8Image Source : PTI
7 जून को ‘ईद-उल-अजहा’ या बकरीद का त्यौहार है। इस खास त्यौहार से पहले नई दिल्ली की जामा मस्जिद के पास एक बाजार में बकरे बेचे जाते हुए।
2/8Image Source : PTI
बुजुर्ग भी अपने बकरे लेकर बैठे हैं कि कोई खरीदार मिल जाए तो अच्छी कमाई हो जाए। बकरीद के मौके पर पूरे देश में लाखों बकरों की खरीद-फरोख्त हुई है। यह तस्वीर भी जामा मस्जिद से ही है।
3/8Image Source : PTI
जम्मू एवं कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में बकरीद से पहले लोगों ने जमकर खरीदारी की। लोग ऐसे ही मिठाइयों की दुकानों में कतार लगाकर खड़े रहे।
4/8Image Source : PTI
‘ईद-उल-अजहा’ या बकरीद का त्यौहार पश्चिम बंगाल में भी बड़े पैमाने पर मनाया जाता है। यह तस्वीर कोलकाता से है।
5/8Image Source : PTI
यह खूबसूरत तस्वीर श्रीनगर से आई है। इस तस्वीर में ग्राहक बकरीद के मौके पर कुर्बानी देने के लिए भेड़ों की खरीदारी करने नजर आ रहे हैं।
6/8Image Source : PTI
झारखंड की राजधानी रांची में बकरीद से पहले खरीदारी करते लोग। इस त्यौहार के मौके पर मुसलमान सेवइयां भी खूब खरीदते हैं।
7/8Image Source : PTI
बकरीद के मौके पर कई तरह के पशुओं की कुर्बानी दी जाती है लेकिन बकरे इनमें सबसे आम हैं। यह तस्वीर गुवाहाटी के बाजार से है।
8/8Image Source : PTI
श्रीनगर की मशहूर डल झील में नाव पर भेड़ों को बेचने की जुगत में लगा एक शख्स। बता दें कि डल झील पर नावों में इस तरह के बाजार देखना काफी आम है।