संगरूर के लोगों को CM भगवंत मान का तोहफा, नए कम्युनिटी हेल्थ सेंटर का किया उद्घाटन
संगरूर के लोगों को CM भगवंत मान का तोहफा, नए कम्युनिटी हेल्थ सेंटर का किया उद्घाटन
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने संगरूर में 30 बेड वाले नए कम्युनिटी हेल्थ सेंटर का उद्घाटन किया है। 11.70 करोड़ की लागत से बने इस केंद्र से हजारों लोगों को लाभ मिलेगा।
Published : Apr 02, 2026 05:36 pm IST, Updated : Apr 02, 2026 05:36 pm IST
1/7Image Source : Reporter Input
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने संगरूर में एक नए कम्युनिटी हेल्थ सेंटर का उद्घाटन किया। इस नए स्वास्थ्य केंद्र के शुरू होने से इलाके के लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
2/7Image Source : Reporter Input
यह हेल्थ सेंटर 30 बेड की सुविधा से लैस है और इसे करीब 11.70 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है। सरकार का कहना है कि इस सेंटर में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
3/7Image Source : Reporter Input
इस स्वास्थ्य केंद्र के शुरू होने से आसपास के करीब 50 हजार लोगों को सीधा लाभ मिलेगा और अब लोगों को छोटे-मोटे इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।
4/7Image Source : Reporter Input
सरकार का उद्देश्य है कि ग्रामीण और अर्ध-शहरी इलाकों में भी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। इसी दिशा में यह कदम महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
5/7Image Source : Reporter Input
इस सेंटर में मरीजों के लिए जरूरी जांच और इलाज की सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। साथ ही, अनुभवी डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ की तैनाती की जा रही है, ताकि लोगों को समय पर इलाज मिल सके।
6/7Image Source : Reporter Input
सरकार ने कहा है कि राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार काम हो रहा है और आने वाले समय में और भी ऐसे प्रोजेक्ट शुरू किए जाएंगे।
7/7Image Source : Reporter Input
स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत किया है और उम्मीद जताई है कि इससे क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा और लोगों को बेहतर इलाज मिल सकेगा।