PHOTOS: पिता प्रतीक यादव का अस्थि कलश पकड़ फफक पड़ी बेटी, कार्ड में लिखा 'लव यू पापा'
PHOTOS: पिता प्रतीक यादव का अस्थि कलश पकड़ फफक पड़ी बेटी, कार्ड में लिखा 'लव यू पापा'
पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे दिवंगत प्रतीक यादव की अस्थियां हरिद्वार के गंगा में प्रवाहित कर दी गईं। इस दोरान प्रतीक की छोटी बेटी की मासूमियत और पिता के लिए प्यार देखकर सबकी आंखें भर आईं। देखें तस्वीरें...
Published : May 16, 2026 11:56 pm IST, Updated : May 16, 2026 11:56 pm IST
1/5Image Source : pti
पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव की अस्थियां शनिवार को हरिद्वार के हरकी पैड़ी के वीआईपी घाट पर गंगा नदी में विसर्जित की गईं। विसर्जन के दौरान प्रतीक यादव और अपर्णा यादव की छोटी बेटी के एक मार्मिक दृश्य ने माहौल को गहरे शोक में डुबो दिया।
2/5Image Source : pti
दिवंगत प्रतीक यादव की सात वर्षीय छोटी सी बेटी पद्मजा की सिसकियां रुक नहीं रही थीं। वह अपने पिता के लिए लखनऊ से अपने हाथ से बनाया एक कार्ड साथ लाई थी, जिस पर बड़े अक्षरों में लिखा था, 'आई लव यू पापा'।
3/5Image Source : pti
दिवंगत प्रतीक यादव के अस्थि विसर्जन के दौरान पद्मजा पिता के लिए बनाए उस कार्ड को सीने से लगाए रही। कभी वह गंगा की ओर टकटकी लगाकर देखती, तो कभी फूट-फूटकर रो पड़ती थी। फिर उसने कांपते हाथों से वह कार्ड भी गंगा में प्रवाहित कर दिया। यह दृश्य देख घाट पर मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं।
4/5Image Source : pti
अपर्णा यादव अचानक हुए पति की मौत से खुद गहरे दुख में थीं, लेकिन बार-बार वह अपनी दोनों बेटियों को संभालने का प्रयास करती रहीं। बड़ी बेटी प्रथमा चुपचाप अपनी छोटी बहन को ढांढस बंधाती नजर आईं। पूरे घाट पर शोक और संवेदना का माहौल छाया रहा।
5/5Image Source : pti
पत्नी अपर्णा यादव के साथ परिवारीजनों ने मां गंगा में प्रतीक यादव की अस्थियां प्रवाहित कर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस दौरान अपर्णा यादव और प्रतीक यादव की दोनों बेटियां फूट-फूट कर रोईं।