भारत के सबसे खूंखार गैंगस्टर, लॉरेंस से पहले इनका रहा आतंक
भारत के सबसे खूंखार गैंगस्टर, लॉरेंस से पहले इनका रहा आतंक
मौजूदा समय में लॉरेंस बिश्नोई देश का सबसे बड़ा गैगस्टर बना हुआ है। हालांकि, लॉरेंस से पहले भी भारत में कई बड़े गैंगस्टर रह चुके हैं। यहां हम उन्हीं के बारे में बता रहे हैं।
Published : Oct 28, 2024 01:48 pm IST, Updated : Oct 28, 2024 01:48 pm IST
1/10Image Source : X
कांग्रेस नेता पप्पू यादव को लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के एक गुर्गे ने जान से मारने की धमकी दी है। पप्पू यादव ने इसकी शिकायत भी पुलिस में की है। इससे पहले लॉरेंस बिश्नोई के शूटर एनसीपी नेता बाबा सिद्दिकी की हत्या कर चुके हैं। लॉरेंस की तरफ से कई बार बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को धमकी दी जा चुकी है और उनके घर के बाहर फायरिंग भी हो चुकी है। मौजूदा समय में लॉरेंस बिश्नोई देश का सबसे बड़ा गैगस्टर बना हुआ है। हालांकि, लॉरेंस से पहले भी भारत में कई बड़े गैंगस्टर रह चुके हैं। यहां हम उन्हीं के बारे में बता रहे हैं।
2/10Image Source : X
अंतरराष्ट्रीय आपराधिक गतिविधियों और चोरी में महारत के लिए जाना जाने वाला दाऊद इब्राहिम डी-कंपनी का संस्थापक है और 1993 के मुंबई बम विस्फोटों में शामिल था। वह ड्रग तस्करी और जबरन वसूली के नेटवर्क को भी नियंत्रित करता है। वर्तमान में वह जीवित है और कथित तौर पर पाकिस्तान में है।
3/10Image Source : PTI
लॉरेंस से पहले छोटा राजन खुद को हिंदूवादी गैंगस्टर के रूप में स्थापित कर चुका है। वह जबरन वसूली, ड्रग तस्करी के अलावा कई हत्याओं में भी शामिल रहा। फिलहाल वह दिल्ली की तिहाड़ जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है।
4/10Image Source : X
खूंखार गैंगस्टर अरुण गवली ने अपराध की दुनिया में नाम कमाने के बाद राजनीति में हाथ आजमाया। उसे 'डैडी' के नाम से जाना जाता था। जबरन वसूली और हत्या के अलावा वह संगठित अपराध की दुनिया में बड़ा नाम था। गवली भी आजीवन कारावास की सजा काट रहा है।
5/10Image Source : X
हाजी मस्तान काफी दान पुण्य करता था और लोगों की मदद भी करता था। इस वजह से उसे मुंबई का रॉबिनहुड कहा जाता था। हालांकि, उसने तस्करी, अवैध शराब कारोबार और फिल्मों में पैसा लगाकर खूब पैसा बनाया था। 1994 में उसकी मौत हो गई थी।
6/10Image Source : X
वरदराजन मुदलियार जबरन वसूली, तस्करी और अवैध जुए के जरिए खूब पैसा कमाया। उसका कई तमिल समुदायों पर अच्छा नियंत्रण था। वह अपनी अलग न्याय व्यवस्था चलाता था। 1988 में जेल में ही उसकी मौत हो गई थी।
7/10Image Source : X
करीम लाला पहले एक साधारण कर्मचारी था, लेकिन बाद में उसने जबरन वसूली, जुआ और सुपारी लेकर अपना दबदबा बनाया। साल 2002 में उसकी मौत हो गई थी।
8/10Image Source : X
कुख्यात डकैत वीरप्पन ने पहले हाथी दांत तस्करी और फिर चंदन तस्करी के जरिए खूब पैसा कमाया। उसने कई पुलिसवालों की हत्या की। 2004 में एक मुठभेड़ में वह मारा गया।
9/10Image Source : X
अबू सलेम जबरन वसूली और तस्करी का काम करता था। बॉलीवुड में उसके काफी गहरे संबंध थे। 1993 मुंबई बम धमाकों में उसकी भूमिका थी। वह फिलहाल तलोजा जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है।
10/10Image Source : X
अतीक अहमद भी देश के बड़े गैंगस्टर में शामिल था। बाद में वह राजनीति में आया, लेकिन उसके ऊपर हत्या, अपहरण और जबरन वसूली के मामले दर्ज थे। 2023 में पुलिस हिरासत में उसकी हत्या कर दी गई थी।