Published : Feb 19, 2025 11:30 pm IST, Updated : Feb 19, 2025 11:30 pm IST
1/8Image Source : PTI
बीजेपी विधायक दल की बैठक में दिल्ली के मुख्यमंत्री का नाम फाइनल हो गया है। रेखा गुप्ता दिल्ली की मुख्यमंत्री बनेंगी।
2/8Image Source : PTI
सीएम पद के ऐलान होने के बाद रेखा गुप्ता का बयान भी सामने आया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें आशीर्वाद दिया है। पार्टी के समर्थन और आशीर्वाद के लिए उनका आभार व्यक्त करती हूं।
3/8Image Source : PTI
रेखा गुप्ता 50 साल की हैं और मूल रूप से हरियाणा के जींद जिले की हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, रेखा गुप्ता का परिवार साल 1976 में दिल्ली में शिफ्ट हो गया था। उनके पति का नाम मनीष गुप्ता है। रेखा गुप्ता ने LLB किया है और वह पेशे से वकील भी हैं।
4/8Image Source : PTI
बीजेपी ने एक्स हैंडल पर भी इस बात की जानकारी देते हुए रेखा गुप्ता को बधाई दी है। बीजेपी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, 'श्रीमती रेखा गुप्ता जी को दिल्ली भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर हार्दिक बधाई एवं अशेष शुभकामनाएं। हमें पूर्ण विश्वास है कि आपके नेतृत्व में प्रदेश उत्तरोत्तर प्रगति करेगा।'
5/8Image Source : PTI
रेखा गुप्ता दिल्ली की शालीमार बाग विधानसभा सीट से विधायक हैं। वह भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं।
6/8Image Source : PTI
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी की वंदना कुमारी को 29595 वोटों से चुनाव हराया था।
7/8Image Source : PTI
रेखा गुप्ता के अलावा प्रवेश वर्मा का नाम भी सीएम पद की रेस में था लेकिन बीजेपी विधायक दल की बैठक में रेखा गुप्ता का नाम फाइनल कर दिया गया।
8/8Image Source : PTI
प्रवेश वर्मा नई दिल्ली सीट से विधायक हैं। उन्होंने आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को हराया है। प्रवेश वर्मा ने तीन हजार से अधिक अंतर से चुनाव जीता है। प्रवेश वर्मा पूर्व मुख्यमंत्री साहेब सिंह वर्मा के बेटे हैं और सांसद भी रह चुके हैं।