Published : Sep 07, 2025 10:16 am IST, Updated : Sep 07, 2025 10:47 am IST
1/9Image Source : PTI
दिल्ली में यमुना नदी अपने उफान पर है। बाढ़ की वजह से लोगों को सड़कों पर शरण लेनी पड़ रही है। यहां नई दिल्ली के मयूर विहार इलाके में एक फ्लाईओवर के नीचे स्थानीय लोगों को शरण लेते हुए देखा जा सकता है।
2/9Image Source : PTI
नई दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में भी बाढ़ की वजह से जलभराव हो गया है। यहां स्थित मोनेस्ट्री मार्केट में उफनती यमुना नदी के बाढ़ के पानी भर गया है। तस्वीर में मार्केट के बीच पानी से गुजरते एक व्यक्ति को देखा जा सकता है।
3/9Image Source : PTI
नई दिल्ली में शनिवार को बाढ़ प्रभावित लोगों के मवेशी पुराने यमुना पुल पर बंधे हुए देखे गए। वहीं इन पशुओं के मालिक भी पास में ही शरण लिया।
4/9Image Source : PTI
गुरुग्राम में भारी बारिश के बाद जलभराव हो गया है। यहां की सड़क से गुजरने के लिए लोग ट्रैक्टर पर सवार होकर जाते दिखे।
5/9Image Source : PTI
दिल्ली के अलावा नोएडा में भी यमुना नदी के पानी रिहायशी इलाकों में भर गया है। यहां पूरा इलाका यमुना के पानी से जलमग्न हो गया है।
6/9Image Source : SukhuSukhvinder/X
हिमाचल प्रदेश में भी भारी बारिश की वजह से कई जगह भूस्खलन हुआ है। इस बीच कुल्लू जिले के अखाड़ा बाजार क्षेत्र में एक घर बाढ़ की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हो गया है।
7/9Image Source : PTI
यूपी के आगरा जिले में भी यमुना की बाढ़ का असर देखने को मिल रहा है। यहां मानसून के मौसम में ताजमहल पर काले बादल मंडराते दिखे। वहीं दूसरी तरफ यमुना का पानी भी ताजमहल के किनारे तक पहुंच गया है।
8/9Image Source : PTI
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में दशाश्वमेध घाट पर लोग उफनती गंगा नदी में पवित्र डुबकी लगाते हुए देखे गए। इस दौरान एक आवारा कुत्ता भी वहां मौजूद रहा। प्रयागराज में भी बाढ़ से तमाम मकान जलमग्न हो गए हैं।
9/9Image Source : PTI
वहीं पंजाब के अमृतसर जिले में भी बाढ़ से लोग प्रभावित हैं। यहां अजनाला में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के निवासियों को राहत सामग्री प्रदान की जा रही है।