सावन के आखिरी सोमवार पर देशभर में भक्तिमय माहौल, शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़; देखें PHOTOS
सावन के आखिरी सोमवार पर देशभर में भक्तिमय माहौल, शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़; देखें PHOTOS
पवित्र सावन महीने का आज आखिरी सोमवार था। इस खास मौके पर देशभर में आज माहौल शिवमय रहा। देशभर के शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ी रही। इस दौरान कई शहरों में झाकियां भी निकाली गईं।
Published : Aug 24, 2026 11:27 pm IST, Updated : Aug 24, 2026 11:43 pm IST
1/8Image Source : PTI
छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के जगदलपुर में भी सावन के आखिरी सोमवार की धूम देखने को मिली। यहां के भूतेश्वर महादेव मंदिर में सावन के आखिरी सोमवार के मौके पर ओडिशा के कलाकार एक धार्मिक जुलूस में शामिल हुए।
2/8Image Source : PTI
राजस्थान के अजमेर में पवित्र सावन महीने के आखिरी सोमवार को लोग कांवड़ यात्रा जुलूस में शामिल हुए। इस दौरान भव्य झांकी भी निकाली गई।
3/8Image Source : PTI
गुजरात के गिर सोमनाथ जिले में पवित्र सावन महीने के आखिरी सोमवार को भक्तों की काफी भीड़ देखने को मिली। 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक सोमनाथ मंदिर का एरियल व्यू भी सामने आया है। इस दौरान भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर में दर्शन किये।
4/8Image Source : PTI
मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में भी पवित्र सावन महीने के आखिरी सोमवार पर भक्तों का तांता देखने को मिला। यहां के कुबेरेश्वर धाम में भारी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी। वहीं भक्तों ने मंदिर में पूजा-अर्चना भी की।
5/8Image Source : PTI
झारखंड के देवघर जिले में मौजूद बाबा बैद्यनाथ धाम में भी भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। पवित्र सावन महीने के आखिरी सोमवार को यहां बैद्यनाथ धाम में पूजा-अर्चना करने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंचे।
6/8Image Source : PTI
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से भी भक्तों की तस्वीरें सामने आई हैं। यहां मौजूद महादेव मंदिर में लोगों ने पवित्र सावन महीने के आखिरी सोमवार के दिन पूजा-अर्चना की।
7/8Image Source : PTI
यूपी के प्रयागराज से ही एक और तस्वीर सामने आई है, जिसमें शिवभक्तों को पूजा-अर्चना करते हुए देखा जा सकता है। सावन महीने के आखिरी सोमवार पर सभी शिवालयों में भक्तों की भीड़ देखने को मिली।
8/8Image Source : PTI
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में शिवभक्तों पर भक्ति का अलग ही रंग देखने को मिला। यहां सावन के चौथे और आखिरी सोमवार के दिन सैंड आर्टिस्ट रूपेश सिंह ने एक कलाकृति बनाई। इसमें उन्होंने भगवान शिव की मूर्ति बनाई और भक्तों को सावन के पावन पर्व की बधाई दी।