हॉस्पिटल में छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो से मिले झारखंड के पूर्व CM रघुवर दास, देखें रांची की अन्य तस्वीरें
हॉस्पिटल में छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो से मिले झारखंड के पूर्व CM रघुवर दास, देखें रांची की अन्य तस्वीरें
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास ने बुधवार को रांची के सदर अस्पताल में छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो से मुलाकात की। उनकी इस मुलाकात की तस्वीरें भी सामने आई हैं।
Published : Aug 12, 2026 11:58 pm IST, Updated : Aug 13, 2026 12:07 am IST
1/5Image Source : PTI
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास ने बुधवार को रांची के सदर अस्पताल में छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो से मुलाकात की। महतो भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में पिछले 11 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं और उनका इलाज चल रहा है।
2/5Image Source : PTI
रांची में JSSC-CGL और JPSC के पेपर लीक और परीक्षा में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर झारखंड सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्र नारे लगाते हुए नजर आए।
3/5Image Source : PTI
रांची में बुधवार को झारखंड की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने एक प्रदर्शनकारी से बात की, जिसे अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल के दौरान बीमार पड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
4/5Image Source : PTI
रांची में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास रांची में JSSC CGL पेपर लीक और JPSC परीक्षा में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों से बातचीत करते हुए।
5/5Image Source : PTI
बुधवार की आधी रात को रांची में पुलिस अधिकारी विरोध कर रहे छात्रों से बातचीत करते हुए नजर आए। पुलिसकर्मियों ने उनसे जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम खाली करने का आग्रह किया। छात्र यहां पिछले कुछ हफ़्तों से JPSC-JSSC-CGL पेपर लीक के मुद्दों को लेकर झारखंड सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।