Published : Dec 07, 2025 11:21 pm IST, Updated : Dec 07, 2025 11:25 pm IST
1/8Image Source : PTI
रविवार आधी रात के बाद गोवा के अरपोरा की गलियों में मौजूद ''बर्च बाय रोमियो लेन'' नाइट क्लब अचानक आग की भयानक लपटों में तब्दील हो गया। कुछ ही मिनटों में जश्न की ये रात चीखों और अंधेरे में बदल गई।
25 लोगों की बेरहम मौत और 6 जख्मी… और इसके साथ ही उजागर हुए कई सवाल- क्या यह सिर्फ एक्सीडेंट था, या वर्षों से जारी अवैध संचालन, सेफ्टी स्टैंडर्ड्स की अनदेखी और सरकारी अधिकारियों ढिलाई का नतीजा। फायर ब्रिगेड टीम के पहुंचने में देर, क्लब में संकरा Exit पॉइंट, सुरक्षा व्यवस्था की कमी और कथित आतिशबाजी- हर बात इस त्रासदी की भीषणता और लापरवाही को सामने लाता है। इस हादसे ने ना सिर्फ गोवा के टूरिस्ट इन्फ्रास्ट्रक्चर को सवालों के घेरे में रखा, बल्कि सरकार, प्रशासन और क्लब मैनेजमेंट पर भी बड़ी जवाबदेही तय की है।
2/8Image Source : PTI
बता दें कि शनिवार रात उत्तर गोवा का खचाखच भरा नाइट क्लब शनिवार और रविवार दरमियानी रात आग की भयानक लपटों में घिर गया, इसकी वजह से 25 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 6 अन्य घायल भी हुए हैं। इस हादसे ने नाइट क्लब में कथित इलीगल एक्टिविटीज और सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।
3/8Image Source : PTI
फायर ब्रिगेड डिपार्टमेंट के एक अफसर ने बताया कि लोग पणजी से 25 किलोमीटर दूर अरपोरा में मौजूद बर्च बाय रोमियो लेन नाइट क्लब के ग्राउंड फ्लोर पर फंस गए थे, जिसकी वजह से ज्यादातर लोगों की मौत दम घुटने से हो गई। पुलिस के अनुसार, मृतकों में 4 टूरिस्ट और 14 कर्मचारी शामिल हैं, जबकि बाकी 7 लोगों की पहचान अभी नहीं हुई है।
4/8Image Source : PTI
इस बीच, मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने उन अफसरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिन्होंने सुरक्षा मानदंडों के उल्लंघन के बावजूद क्लब के ऑपरेशन संचालन की इजाजत दी। वहीं, एक ग्राम अधिकारी का दावा है कि नाइट क्लब का निर्माण अवैध था और मालिकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
5/8Image Source : PTI
वहीं, कांग्रेस के एक नेता का आरोप है कि इस नाइट क्लब के पास फायर ब्रिगेड डिपार्टमेंट से एनओसी या शराब बेचने की अनुमति नहीं थी। इसके अलावा, पुलिस के एक सीनियर अधिकारी ने बताया, ‘‘पुलिस ने बीएनएस की अलग-अलग धाराओं के तहत बर्च बाय रोमियो लेन नाइट क्लब के मालिक सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।’’
6/8Image Source : PTI
उन्होंने बताया कि नाइट क्लब मैनेजमेंट और कार्यक्रम के आयोजकों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई है। अधिकारी के मुताबिक, पुलिस ने अरपोरा-नागोवा गांव के सरपंच रोशन रेडकर को भी हिरासत में लिया, जिनकी तरफ से 2013 में परिसर के लिए व्यापार लाइसेंस जारी किया था।
7/8Image Source : PTI
कुछ चश्मदीदों ने दावा किया कि आग क्लब की पहले फ्लोर पर लगी थी, जहां टूरिस्ट नाच रहे थे। वक्त रहते बाहर निकलने में कामयाब रही दिल्ली की एक टूरिस्ट रिया ने दावा किया कि जब डांस हो रहा था, तो हर तरफ आतिशबाजी हो रही थी। रिया के मुताबिक, आग इसी वजह से लगी होगी। भगदड़ जैसी हालत हो गई।
8/8Image Source : PTI
वहीं, हैदराबाद की रहने वाली फातिमा शेख के मुताबिक, आग की लपटें उठते ही नाइट क्लब में अफरा-तफरी मच गई। हम नाइट क्लब से बाहर भागे, तो देखा कि पूरा क्लब आग में घिरा था। वीकेंड होने के कारण से नाइट क्लब खचाखच भरा था और डांस फ्लोर पर कम से कम 100 लोग थे।