PHOTOS: दिल्ली में आधी रात को बारिश ने मचाई तबाही, राहत कम आफत बढ़ाई; तस्वीरों में देखें
PHOTOS: दिल्ली में आधी रात को बारिश ने मचाई तबाही, राहत कम आफत बढ़ाई; तस्वीरों में देखें
राजधानी दिल्ली में आधी रात को तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश हुई। बारिश की वजह से आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। आइये तस्वीरों में देखते हैं बारिश का दिल्ली पर क्या असर पड़ा है।
Published : May 25, 2025 02:09 pm IST, Updated : May 25, 2025 02:09 pm IST
1/6Image Source : PTI
दिल्ली-एनसीआर में बीते कई दिनों से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। शुक्रवार-शनिवार की रात भी दिल्ली में जोरदार बारिश हुई। बारिश की वजह से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली तो वहीं सड़कों पर लोगों के लिए परेशानी बढ़ गई। यहां जलजमाव की वजह से कई गाड़ियां पानी में डूब गईं।
2/6Image Source : PTI
दिल्ली में बारिश के दौरान तेज हवाएं भी चल रही थीं। तेज हवाओं की वजह से जगह-जगह पर पेड़ भी उखड़ गए। कई जगह पेड़ उखड़कर रास्तों पर गिरे हुए थे, जिससे राहगीरों को काफी परेशानियोंं का सामना करना पड़ा।
3/6Image Source : PTI
इस दौरान सिर्फ पेड़ ही नहीं बल्कि कई जगहों पर स्ट्रीट लाइट और खंभे भी गिर गए। इससे आवागमन काफी ज्यादा प्रभावित हुआ। इसके साथ ही कई जगहों पर पॉवर कट की भी समस्या सामने आई।
4/6Image Source : PTI
बारिश की वजह से दिल्ली में कई जगहों पर जलभराव की समस्या देखने को मिली। कई जगहों पर काफी दूर तक सड़कों पर सिर्फ पानी ही पानी नजर आया। दिल्ली में थोड़ी देर की बारिश से ही सड़कों पर पानी भर गया।
5/6Image Source : PTI
सड़कों पर जलभराव की वजह से सुबह-सुबह लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। राजधानी दिल्ली में लोगों को अपने दफ्तर जाने में काफी परेशानी हुई। यहां सड़कों पर पानी के बीच से होकर लोगों को जाना पड़ा।
6/6Image Source : PTI
बता दें कि इस बार मानसून ने भी समय से पहले ही दस्तक दे दी है। केरल के कई इलाकों में मानसून के आने से भारी बरिश दर्ज की जा रही है। इसे लेकर लोगों को समुद्र के किनारे न जाने की सलाह दी गई है।