Published : Jul 29, 2025 10:05 am IST, Updated : Jul 29, 2025 10:08 am IST
1/9Image Source : Pixabay Representational
बाघ दुनिया के सबसे खूबसूरत और ताकतवर जानवरों में से एक है। इसकी दहाड़ से लेकर इसकी शानदार धारियों तक, हर चीज इसे खास बनाती है। भारत में इसे राष्ट्रीय पशु का दर्जा हासिल है, और यह हमारे जंगलों की शान है। आइए, आज अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस के मौके पर बाघों के बारे में 7 ऐसे मजेदार और दिलचस्प तथ्य जानते हैं जो आपको हैरान कर देंगे!
2/9Image Source : Pixabay Representational
1: हर बाघ की धारियां यूनिक होती हैं, जैसे इंसानों के फिंगरप्रिंट। दो बाघों की धारियां किसी भी सूरत में एक जैसी नहीं हो सकतीं। ये धारियां न सिर्फ उनकी खूबसूरती बढ़ाती हैं, बल्कि जंगल में छिपने में भी मदद करती हैं।
3/9Image Source : Pixabay Representational
2: बाघ की दहाड़ इतनी ताकतवर होती है कि ये 3 किलोमीटर तक सुनाई दे सकती है। ये दहाड़ न सिर्फ डराने के लिए होती है, बल्कि अपने इलाके को चिह्नित करने और दूसरे बाघों से बात करने के लिए भी इस्तेमाल होती है।
4/9Image Source : Pixabay Representational
3: बाघ पानी से नहीं डरते! वे नदियों और झीलों में आसानी से तैर सकते हैं और कई बार तो शिकार के लिए पानी में छलांग लगा देते हैं। कुछ बाघ तो 6 किलोमीटर तक तैर लेते हैं।
5/9Image Source : Pixabay Representational
4: बाघों की आंखें रात में इंसानों से छह गुना बेहतर देख सकती हैं। उनकी आंखों में खास कोशिकाएं होती हैं जो अंधेरे में भी शिकार को आसानी से ढूंढ लेती हैं।
6/9Image Source : Pixabay Representational
5: बाघ का जबड़ा इतना ताकतवर होता है कि ये एक बार में हड्डियों को चबा सकता है। इसके दांत 4 इंच तक लंबे हो सकते हैं, जो शिकार को पकड़ने और मारने में मदद करते हैं।
7/9Image Source : Pixabay Representational
6: बाघ ज्यादातर अकेले रहते हैं और अपने इलाके को लेकर बहुत सख्त होते हैं। एक नर बाघ का इलाका 100 वर्ग किलोमीटर तक हो सकता है। वे पेड़ों पर निशान बनाकर या पेशाब छिड़ककर अपने क्षेत्र को चिह्नित करते हैं।
8/9Image Source : Pixabay Representational
7: दुख की बात है कि बाघों की संख्या तेजी से घट रही है। आज दुनिया में सिर्फ 3900 के आसपास जंगली बाघ बचे हैं जिनमें आधे से ज्यादा भारत में हैं। शिकार और जंगल कटने की वजह से इनकी जिंदगी खतरे में है।
9/9Image Source : Pixabay Representational
बाघ न सिर्फ जंगल की शान हैं, बल्कि हमारे पर्यावरण का अहम हिस्सा भी हैं। इनके बिना जंगल अधूरा है। राहत की बात यह है कि कुछ दशक पहले तक विलुप्त होने की कगार पर पहुंच चुके बाघों की संख्या सरकारों की कोशिशों की वजह से तेजी से बढ़ी है।